फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

घर में घुसकर सगी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
घर में घुसकर सगी बहनों से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन

ककोड़। घर में घुसकर सगी बहनों के साथ दुष्कर्म की कोशिश के विरोध पर मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में उस वक्त नया मोड़ आ गया, जब पीड़िता ने प्रेम विवाह के विरोध में उसके साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
थाना क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने तहरीर देते हुए बताया था कि शनिवार को परिवार के सभी लोग कार्य करने के लिए खेत पर गए हुए थे। घर पर उसकी दो बहने अकेली थीं। इसी दौरान गांव निवासी चाचा भतीजे ने घर में घुसकर उसकी बहनों के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। मारपीट में उसकी बड़ी बहन को गंभीर चोट आने के कारण उपचार के लिए बुलंदशहर भर्ती कराया गया। पुलिस मामले में पीड़िता के बयान का इंतजार कर रही थी। पीड़िता की हालत में सुधार होने पर पुलिस ने रविवार को पीड़िता का बयान लिया। निरीक्षक दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस को दिए गए बयान में पीड़िता ने बताया कि जिस युवक पर दुष्कर्म की कोशिश और उसके साथ मारपीट का आरोप लगाया गया है उसके साथ उसने प्रेम विवाह कर लिया है। बताया कि उसके परिवार के लोग उसकी शादी किसी अन्य युवक के साथ कराना चाहते थे। जिसका वह विरोध करती चली आ रही थी। परिवार के लोगों के जबरन उसकी शादी कराने की जानकारी होने पर रविवार को उसने अपने पति को उसे घर से लेकर जाने के लिए बुलाया था। बताया कि जब वह घर पहुंचा तो उसके परिवार के लोगों ने उसके व उसके पति के साथ मारपीट करते हुए दोनों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। पति के बचाव में आने के कारण उसे गंभीर चोटे आई। निरीक्षक ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर उसके परिवार के पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।
विज्ञापन

--------
रिपोर्ट दर्ज होने पर समझौते के प्रयास में जुटे परिजन
ककोड़। चर्चा है कि रिपोर्ट दर्ज होने पर पीड़िता के परिवार के लोग लड़का पक्ष से समझौते के प्रयास में जुट गए है। बताया जा रहा है कि लड़की के परिवार के कुछ लोग उसे उसके पति के साथ भेजने के लिए कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed