फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

विद्युत टीम पर किया हमला, दस्तावेज फाड़े, मोबाइल तोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:45 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
विद्युत टीम पर किया हमला, दस्तावेज फाड़े, मोबाइल तोड़ा
विज्ञापन

सिकंदराबाद । कैंप लगाकर बकाया वसूली कर रही विद्युत विभाग की टीम से बुधवार को ग्रामीण ने अभद्रता की और अज्ञात लोगों के साथ मिलकर मारपीट करते हुए दस्तावेज फाड़ दिए। इस संबंध में जेई ने एक नामजद समेत अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है।

विद्युत उपकेंद्र फकाना, बिलसूरी के जेई पवन कुमार ने बताया कि बुधवार को उन्होंने कोतवाली क्षेत्र के गांव द्वाद्वूपुर नीला में विद्युत बकाया बिल जमा कराने के लिए कैंप लगाया था। कैंप में उनके अलावा टीजी-2 राजीव, लाइनमैन अनिल, सुनील भी मौजूद थे। इसी दौरान गांव निवासी युवक वहां पहुंचा और गलत बिल भेजने का आरोप लगाते हुए अभद्रता करने लगा। बताया कि उन्होंने युवक से लोड और मीटर चेक कराने के लिए कहा। वह टीम के साथ मीटर, लोड चेक करने के लिए युवक के घर पहुंचे। जब चेकिंग के लिए वह उसके घर पहुंचे तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी और अज्ञात लोगों के साथ उनके टीजी-2 राजीव कुमार, लाइनमैन अनिल, सुनील के साथ मारपीट की। मारपीट में उन्हें चोटें भी आई। बताया कि उक्त लोगों ने सरकारी दस्तावेज भी फाड़ दिए और मोबाइल भी तोड़ दिए। किसी तरह वह अपनी जान बचाकर आए। कोतवाल सुनील कुमार सिंह ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed