{"_id":"6206b3a6a8a9b97a6e1a9aa3","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd2339577152","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंडी परिसर में जमा हुई ईवीएम, सख्त पहरे में स्ट्रांग रूम सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंडी परिसर में जमा हुई ईवीएम, सख्त पहरे में स्ट्रांग रूम सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी परिसर में जमा हुई ईवीएम, सख्त पहरे में स्ट्रांग रूम सील
बुलंदशहर। विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होने के बाद ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया रात भर चलती रही। शुक्रवार सुबह करीब सात बजे प्रक्रिया पूरी होने के बाद स्ट्रांग रूम को सील किया गया। इसके बाद डीएम-एसएसपी और प्रेक्षकों के साथ प्रत्याशियों और उनके एजेंट की मौजूदगी में स्क्रूटनी की कार्रवाई की गई।
जिले की सात विधानसभा सीटों पर बृहस्पतिवार सुबह सात से शाम छह बजे तक मतदान किया गया था। 3070 पोलिंग बूथों पर करीब 65.16 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद जब कर्मचारी ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा करने पहुंचे तो एक साथ कर्मचारियों की भीड़ के कारण रात भर ईवीएम जमा करने की प्रक्रिया चलती रही। शुक्रवार सुबह सात बजे तक चली प्रक्रिया के बाद अफसरों ने प्रत्याशियों और एजेंट की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच स्ट्रांग रूम सील किए। इसके बाद डीएम सीपी सिंह, एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने निर्वाचन आयोग के आदेश पर स्ट्रांग रूम पर केन्द्रीय सुरक्षा बल एवं पुलिस बल की तैनाती की। सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के दृष्टिगत चारों ओर से मजबूत बैरिकेटिंग कराते हुए व्यवस्था पूरी कराई जाए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि पुलिस बलों की रोस्टरवार ड्यूटी लगाई जाए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त विवेक कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी डॉ. प्रशांत कुमार, एसपी सिटी सुरेन्द्र नाथ तिवारी, सिटी मजिस्ट्रेट मीनू राणा मौजूद रहे।