फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

फर्जी तरीके से लग्जरी कार बेचने वाला विदेशी साथी सहित गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 05 Sep 2021 01:23 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पुलिस गिरफ्त में ठगी करने वाला विदेशी और दूसरा शातिर। - फोटो : BULANDSHAHR
फर्जी तरीके से लग्जरी कार बेचने वाला विदेशी साथी सहित गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। साइबर क्राइम की टीम ने लैंड क्रूजर गाड़ी बेचने के नाम पर ठगी करने वाले एक विदेशी सहित दो शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने नरौरा निवासी एक युवक को व्हाट्सअप पर गाड़ी बेचने के नाम पर 27.58 लाख रुपये ठग लिए थे। पुलिस ने आरोपी और उसके साथी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि साइबर क्राइम की टीम और नरौरा पुलिस ने सूचना के आधार पर नोएडा से वाहनों का फर्जी सेल पर्चेजिंग का काटेंक्ट लेटर तैयार कर व्हाट्सअप के माध्यम से ठगी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। शातिरों के कब्जे से टीम ने मोबाइल फोन, हार्ड डिस्क, लैपटॉप, सेल पर्चेजिंग और साइन लेटर आदि बरामद किया है। गिरफ्तार शातिरों में एक विदेशी वास पैट्रो मवुआ नदिये किंग ने 11 सितंबर 2021 को अपने साथी शाहरुख व अन्य दो साथियों के माध्यम से नरौरा के एनएपीएस, अणु विहार कॉलोनी निवासी अर्जुन प्रसाद पुत्र कालीचरण से व्हाट्सअप पर संपर्क किया। शातिरों ने व्हाट्सअप पर ही टोयोटा लैंड क्रूजर गाड़ी बेचने के नाम पर सेल पर्चेजिंग कॉन्टेक्ट लैटर भेज दिया। और भिन्न-भिन्न बैंक खातों में कुल 27,58,174 रुपये ट्रांसफर कराकर हड़प लिए। ठगी की जानकारी होने पर पीड़ित ने इस मामले में थाना नरौरा में मुकदमा दर्ज कराया था। पकड़े गए शातिरों की शिनाख्त शाहरुख पुत्र गुलजार निवासी गांव बिलसूरी थाना सिकंदराबाद हाल निवासी सिग्मा-4, ग्रेटर नोएडा थाना बीटा-1, जनपद गौतमबुद्धनगर, वास पैट्रो मवुआ नदिये किंग पुत्र नदिये किंग निवासी ब्यूआ याउड, देश कैमरून हाल निवासी 17-ए कैसिया एस्टेट सिग्मा-3 ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर के रूप में हुई है। दोनों आरोपियों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के फरार दो अन्य साथियों की भी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

एसएसपी ने बताया कि विदेशी आरोपी पैट्रो मवुआ का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। साथ ही आरोपी ने अन्य साथियों के साथ मिलकर नोएडा व उसके आसपास के क्षेत्र में बीते दिनों इस तरह की कितनी ठगी की है, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि जल्द ही आरोपी के देश की एंबेसी से संपर्क कर प्रकरण की जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed