फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दूसरा डोज लगवाने वालों की अब होगी तलाश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
दूसरा डोज लगवाने वालों की अब होगी तलाश
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोरोना वैक्सीनेशन को रफ्तार देने के लिए अब गांवों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान दूसरा डोज लगवाने से वंचित लोगों को खोजा जाएगा। जिससे प्रत्येक शनिवार को शासन के निर्देश पर चलने वाले विशेष अभियान को पूरा किया जा सके।
जिले में रविवार को छोड़कर अन्य दिनों में वैक्सीनेशन का किया जा रहा है। जिला अस्पताल और जिला महिला अस्पताल समेत जिले के 81 केंद्रों पर डोज लगाया जा रहा है। शनिवार को दूसरा डोज लगाने के लिए निर्देश मिलने पर विभागीय अफसर रणनीति बनाने में जुट गए हैं।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि पहला डोज लगवाने के बाद दूसरा डोज लगवाने से वंचित लोगों की सूची बनाई जा रही है। साथ ही प्रत्येक केंद्र प्रभारी को संबंधित व्यक्ति से फोन पर संपर्क कर कॉल करने के लिए अवगत कराया जा रहा है। इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं की भी मदद ली जाएगी। जिले में अभी तक 1,70,944 लोगों को दोनों डोज लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में सर्वाधिक टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाने के बाद से जिले में वैक्सीन की कमी चल रही है। वैक्सीन की कमी से कई बार अभियान स्थगित करने के साथ विभागीय अफसर लक्ष्य को पूरा करने में असफल साबित हो चुके है। सोमवार को 40 हजार लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य मिला, इसके सापेक्ष विभाग द्वारा 37,972 लोगों को टीका लगाने का दावा किया गया। वैक्सीन समाप्त हो जाने पर मंगलवार को टीकाकरण के आयोजन पर खतरा मंडराता देख वैक्सीन की मांग की गई। नोडल अधिकारी डॉ. राकेश चंद्रा ने बताया कि मंगलवार सुबह कोविशील्ड की 11,300 डोज आने पर सभी केंद्रों पर वितरित करवा दी गई। जिससे टीकाकरण सत्र का आयोजन हो सके। बताया कि जिले के 81 केंद्रों पर टीकाकरण किया जा रहा है। शाम चार बजे तक 9,722 लोगों को टीका लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed