फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

जिले में 6315 बच्चे मिले आउट ऑफ स्कूल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
जिले में 6315 बच्चे मिले आउट ऑफ स्कूल
विज्ञापन

बुलंदशहर। बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश के लिए सर्वे चल रहा है। अभी तक जिले में ऐसे 6315 बच्चे मिल चुके हैं। अधिकारियों के अनुसार अब इन बच्चों को स्कूल में आयु के आधार पर प्रवेश करवाया जाएगा। प्रवेश दिलवाने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
लंबे समय से कोरोना काल के चलते बंद चल रहे प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्कूल एक जुलाई को खुल गए थे। स्कूल खुलने के साथ ही शासन और विभाग की ओर से बच्चों के नामांकन करने के भी आदेश जारी हो गए थे। इसके चलते स्कूलों में प्रवेश की प्रक्रिया जारी है। वहीं, दूसरी ओर विभाग की ओर से शासन के आदेश पर आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश के लिए सर्वे चलाया जा रहा है। अफसरों का कहना है कि अब आउट आफ स्कूल बच्चों को आयु के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। छह साल के बच्चे को पहली कक्षा में और सात साल के बच्चे को दूसरी कक्षा में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे बच्चों के शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए अतिरिक्त कक्षाओं का भी संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में मिले बच्चे
बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय के जिला समन्यवक हेमेंद्र मिश्रा ने बताया कि आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश के लिए शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे चल रहा है। अभी तक ग्रामीण क्षेत्र में 5878 और ग्रामीण क्षेत्र में 437 बच्चे चिन्हित किए गए हैं। ऐसे बच्चों की संख्या अभी तक 6315 हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी =जिले में आउट ऑफ स्कूल बच्चों की तलाश के लिए सर्वे जारी है। अभी तक 6315 बच्चे चिन्हित कर लिए गए हैं। जल्द ही सर्वे पूरा कर मिलने वाले सभी बच्चों का स्कूलों में प्रवेश किया जाएगा, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed