फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

ताबीज की बात झूठी, नहीं हो रही निष्पक्ष जांच और कार्रवाई: समद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
ताबीज की बात झूठी, नहीं हो रही निष्पक्ष जांच और कार्रवाई: समद
विज्ञापन

अनूपशहर। अब्दुल समद ने बुधवार को उन सभी ने मुझे बुरी तरह से पीटा, मेरी कनपटी पर तमंचा रखा और लगातार पीटते रहे। मुझसे जय श्रीराम के नारे लगवाए गए। ताबीज की बात सरासर गलत है। यह बातें बुधवार देर शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लड़खड़ाते हुई आवाज में पीड़ित बुजुर्ग अब्दुल समद ने कहीं।
अनूपशहर अपने निवास स्थान पर बुधवार रात प्रेस वार्ता के दौरान अब्दुल समद लड़खड़ाती आवाज में अपनी बात रखते नजर आए। उन्होंने कहा कि उन आरोपियों ने उन पर तमंचा ताना और लगातार मार लगाते रहे। इस दौरान आरोपियों ने जय श्रीराम के नारे भी मुझसे बुलवाए। साथ ही प्यास लगने पर जब मैंने उनसे पानी मांगा तो आरोपियों ने पेशाब पिलाने की बात कही। साथ ही उन्होंने आरोपियों और पुलिस द्वारा तावीज और तंत्र मंत्र करने के आरोप लगाने वाले प्रकरण की बात को सिरे से नकारा। कहा कि हम लोग बढ़ई लोहार का काम करते हैं। ताबीज और तंत्र मंत्र से हमारा कोई लेना देना नहीं है। वही इस दौरान उनके पुत्र ने भी उक्त आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मुख्यमंत्री व प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है
विज्ञापन

आरोपियों को पूर्व से नहीं जानता
सूफी अब्दुल समद ने बताया कि वह आरोपियों को पहले से नहीं जानते हैं। यह पुलिस झूठा इलजाम लगा रही है। साथ उन्होंने बताया कि पिटाई करने वालों में कोई मुसलमान भी नहीं था, कोई गुजर और अन्य लड़के थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे ने तमंचा चलाने का भी लगाया आरोप
सूफी अब्दुल समद के बेटे ने बताया कि वीडियो में जो तमंचा आरोपी दिखा रहे हैं। उसे आरोपियों ने उनके पिता पर चलाया भी था। जिसमें अह बच गए, लेकिन पुलिस ने हत्या की कोशिश के मामले में कोई रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। हम सरकार और प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed