फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

गेहूं काटने के विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर खेत में गाड़ दिया शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 10 Apr 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कुराला गांव में गढ्डे से शव निकलवाती पुलिस। - फोटो : KHURJA
गेहूं काटने के विवाद में भाई ने बहन की हत्या कर खेत में गाड़ दिया शव
विज्ञापन

खुर्जा। देहात थाना क्षेत्र के गांव कुराला में गेहूं काटने को लेकर हुए विवाद में भाई ने डंडे से वार कर बहन की हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी ने अपने बड़े भाई के साथ मिलकर शव को खेत में ही दफना दिया। घटना सात अप्रैल की है। शनिवार सुबह शक होने पर गांव के चौकीदार ने पुलिस को सूचना दी। जिसके बाद पुलिस ने शव को बरामद कर आरोपी बड़े भाई को दबोच लिया। जबकि, हत्या करने वाला आरोपी छोटा भाई फरार है।
खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के गांव कुराला का माजरा मकसूदाबाद निवासी सुल्तान की 15 वर्षीय पुत्री रश्मि गत बृहस्पतिवार को अपने बड़े भाई पप्पू और मंझले भाई शैंकी के साथ खेत पर गेहूं काट रही थी। बताया गया इसी दौरान रश्मि और शैंकी के बीच गेहूं काटने को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद गुस्साए शैंकी ने पास ही में पड़े एक डंडे से रश्मि के सिर पर प्रहार कर दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने अपने बड़े भाई पप्पू के साथ मिलकर शव को चुपचाप खेत में ही दफना दिया। शनिवार को गांव के चौकीदार हरनारायण को मामले की जानकारी मिली तो उसने देहात थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गांव स्थित खेत में खोदाई कराकर शव निकलवाया और पोस्टर्माटम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी पप्पू को हिरासत में ले लिया है, जबकि हत्यारोपी शैंकी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सगी बहन रश्मि की हत्या के बाद दोनों भाइयों ने शव खेत में दफना दिया। ग्रामीणों में हत्याकांड को लेकर हॉरर किलिंग की भी चर्चा रही। हालांकि, पुलिस इससे इनकार कर रही है। सीओ ने बताया कि सभी बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है, लेकिन प्रेम संबंधों के चलते हॉरर किलिंग होने का कोई कनेक्शन अभी तक सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि आरोपी भाइयों के अलावा किसी अन्य परिजनों को इस बाबत जानकारी नहीं थी, ऐसा प्रारंभिक जांच में सामने आया है। लेकिन, सवाल उठता है कि जब किशोरी दो दिन तक अपने घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत क्यों नहीं दी।

एसपी देहात हरेंद्र कुमार = गेहूं काटने को लेकर बहन-भाई में विवाद हुआ था। जिसके बाद आरोपी शैंकी ने रश्मि के सिर पर डंडे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। बाद में आरोपी ने अपने भाई पप्पू के साथ मिलकर शव को खेत में ही दफना दिया। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed