फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बाजार ने की तैयारी...पुष्य नक्षत्र में होगी खरीदारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बाजार ने की तैयारी...पुष्य नक्षत्र में होगी खरीदारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। चल-अचल संपत्ति, सोना, चांदी और वाहन खरीदने के लिए अति शुभ माने जाने वाला पुष्य नक्षत्र सात नवंबर को है। इस नक्षत्र को सभी नक्षत्रों का राजा भी कहा जाता है। पंडितों के अनुसार इस दिन किसी भी तरह के सामान की खरीदारी करना शुभ होता है। वहीं, पुष्य नक्षत्र नजदीक आते ही शोरूम और दुकान संचालकों ने भी अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है। सामान खरीदने वालों को भी इस दिन का बेसब्री से इंतजार है।
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेश शर्मा ने बताया कि पुष्य नक्षत्र 27 नक्षत्रों में विशेष स्थान रखता है। इस नक्षत्र में सभी शुभ कार्य अति शुभ होते हैं। इस दिन चल-अचल संपत्ति, सोना, चांदी और वाहन आदि सामान खरीदना अति शुभ माना जाता है। यदि पुष्य नक्षत्र बृहस्पतिवार और रविवार को पड़ता है तो यह और अधिक शक्तिशाली हो जाता है। इस दिन साधना करने से उसमें निश्चित ही सफलता प्राप्त होती है। कार्य की गुणवत्ता एवं उसके प्रभाव में वृद्धि होती है। धन वैभव में वृद्धि और यंत्र सिद्धि के लिए शुभ है। जन्मकुंडली में स्थित सूर्य के दुष्प्रभाव दूर करने और सूर्य का आशीर्वाद पाने के लिए इस दिन सुर्ख लाल वस्त्र पहनना शुभ होता है। इस बार पुष्य नक्षत्र सात नवंबर को पड़ रहा है। पुष्य नक्षत्र शुभ मुहूर्त शनिवार सुबह 8.10 बजे से शुरू अगले दिन रविवार को सुबह 11 बजे तक जारी रहेगा। पंडित कलुआ शर्मा बताते हैं कि इस मुहूर्त में सोना-चांदी, चल-अचल संपत्ति और वाहन खरीदने से विशेष फल मिलता। गृह प्रवेश के लिए भी यह दिन उत्तम होता है। इस दिन प्रत्येक व्यक्ति को कुछ न कुछ खरीदारी जरूर करनी चाहिए। इस तिथि पर खरीदी गई चीजें फलदायी मानी जाती हैं।
विज्ञापन

शोभित अग्रवाल, सराफा व्यापारी - पुष्य नक्षत्र पर सोना-चांदी खरीदना अति शुभ माना जाता है। पुष्य नक्षत्र को मानने वाले लोग कुछ न कुछ आभूषण जरूर खरीदते हैं। इसलिए हर तबके के लोगों की पसंद को ध्यान में रखते हुए बाजार में अनेक तरह के सोने-चांदी के आभूषण उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवीन कुमार शर्मा, ऑटो मोबाइल शोरूम के संचालक - वाहनों की पूरे साल बिक्री होती है। त्योहारों पर भी वाहनों की खूब बिक्री होती है। अधिकतर लोग पुष्य नक्षत्र में ही वाहन खरीदा ज्यादा शुभ मानते हैं। ऐसे लोगों ने वाहन खरीदने के लिए बुकिंग शुरू कर दी है। सात नवंबर को वाहनों के शोरूम पर ग्राहकों को वाहन उपलब्ध करवाने की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। मोहित अग्रवाल, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम के संचालक -
इलेक्ट्रॉनिक सामान की सबसे ज्यादा मांग धनतेरस पर होती है। इसके अलावा पूरे वर्ष भी शादी-विवाह आदि पर भी इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा जाता है। पुष्य नक्षत्र में भी इलेक्ट्रॉनिक सामान की खूब बिक्री होती है। इस दिन खरीदारी करने वाले ग्राहकों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।

राजीव गोयल, कपड़ा व्यापारी - पुष्य नक्षत्र को होने वाली खरीदारी को देखते हुए ग्राहकों की हर तरह की पसंद को पूरा करने का प्रयास किया गया है। इस दिन ज्यादा से ज्यादा लोग अपनी पसंद के कपड़े खरीदते हैं। ग्राहकों की पसंद को पूरा किए जाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed