फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यातायात माह : पुलिस और पब्लिक जमकर उड़ा रही नियमों की धज्जियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
कालाआम चौराहे पर बिना हेलमेट के बाइक पर जाता पुलिसकर्मी। - फोटो : BULANDSHAHR
यातायात माह : पुलिस और पब्लिक जमकर उड़ा रही नियमों की धज्जियां
विज्ञापन

बुलंदशहर। यातायात माह में भी खुद पुलिसकर्मी और आमजन नियमों का उल्लंघन करने से नहीं चूक रहे हैं। माह भर अभियान के दौरान चालान किए जाते हैं, रॉयल्टी जमा की जाती है। साथ ही जनपदवासियों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम भी किए जाते हैं। वहीं, बुधवार को अमर उजाला के कैमरे में कलक्ट्रेट परिसर और कालाआम चौराहे पर वाहन चालक नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।
शासन के आदेशानुसार जनपद में भी नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस बार गत एक नवंबर को जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने यातायात माह का शुभारंभ कालाआम चौराहे पर फीता काट कर किया था। इसमें अधिकारियों ने जनपदवासियों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया था। एक तरफ अधिकारी हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने का आह्वान कर रहे हैं तो दूसरी ओर खुद पुलिसकर्मी कालाआम चौराहे पर नियमों की धज्जियां उड़ाते कैमरे में कैद हो रहे हैं। यही नहीं, जनपदभर में ट्रैफिक पुलिस विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को जागरूक करने में जुटी हुई है। इसके बावजूद लोग नियमों को ताक पर रखे हुए हैं। बुधवार को नगर के कालाआम चौराहे पर विभिन्न पुलिसकर्मी और आमजन बिना हेलमेट पहने दोपहिया वाहनों को चलाते हुए कैमरे में कैद हुए। इस दौरान ट्रैफिक पुलिसकर्मी चौराहे पर मुस्तैद दिखे, लेकिन कोई कार्रवाई करते नजर नहीं आए।
विज्ञापन

शौर्य कुमार सिंह, ट्रैफिक इंपेक्टर - यातायात माह मनाया जा रहा है, लोगों से लगातार हेलमेट पहनने और सीट बेल्ट लगाने की अपील भी की जा रही है। पहले लोगों को समझाया जाता है, लेकिन इसके बावजूद लोग नहीं मानते हैं तो उनका चालान किया जाता है। कई पुलिसकर्मियों के भी चालान किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed