{"_id":"5fa2f20d8ebc3e9b8a15acb2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd208224856","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना
विज्ञापन
करवा चौथ पर चांद को देखतीं महिलाएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
सुहागिनों ने की पति की लंबी उम्र की कामना
बुलंदशहर। करवा चौथ के अवसर पर बुधवार सुबह से ही सुहागिनों ने सजना-संवरना शुरू कर दिया। दिनभर ब्यूटी पार्लरों पर सजने के लिए महिलाओं की लाइन लगी रही। वहीं, बाजार गुलजार रहे और चारों ओर अच्छी-खासी चहल-पहल रही। शाम को सुहागिनों ने मंदिरों में पूजा अर्चना कर पति की लंबी उम्र की कामना की। वहीं, रात में चांद का दीदार कर व्रत खोला।
करवा चौथ के अवसर पर बुधवार को पूरे दिन बाजारों में चहल-पहल रही। ब्यूटी पार्लरों पर सजने के लिए सुहागिनाें की लाइनें लगी रहीं। शाम होते ही उन्होंने पूजा की थाली सजा ली और पूजा-अर्चना कर करवा चौथ की कथा सुनी व पढ़ी। इसके बाद वह चांद निकलने का इंतजार करने लगी। उन्होंने रसोई में मनपसंद पकवान और व्यंजन बनाकर तैयार किए। जैसे ही चांद निकला तो वह पूजा की थाली और छलनी लेकर छतों पर पहुंच गई। चांद का दीदार कर जल का अर्घ्य दिया और छलनी से पति के दर्शन कर जल ग्रहण किया। इसके बाद पति के हाथ से निवाला खाकर व्रत खोला। कुछ पतियों ने भी पत्नी के साथ व्रत रखा। उन्होंने पत्नी को उपहार स्वरूप गिफ्ट दिए। वहीं, दूसरी ओर जिनकी शादी जल्द ही होने वाली है। उन युवतियों ने भी होने वाले पति के लिए भी करवा चौथ का व्रत रखा। उन्होंने इसके लिए अभिभावकों से इजाजत ली और सुहागिन की तरह ही व्रत रखकर भावी पति की लंबी उम्र की कामना की।
चांद के दीदार को करती रहीं इंतजार
करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिन चांद के दीदार को इंतजार करती रहीं। वह कभी पति तो कभी सास और ननद आदि से पूछती रहीं कि चांद तो नहीं निकला। जैसे ही चांद निकला तो उनके चेहरे पर खुशी की चमक देखते ही बन रही थी। पहला करवा चौथ का व्रत रखने वाली सुहागिनों की खुशी का ठिकाना कुछ अलग ही दिखाई दिया।
विज्ञापन
जेल में 45 महिला बंदियों ने भी रखा व्रत
जिला जेल में 45 महिला बंदियों ने भी अपने पति की लंबी उम्र की कामना को लेकर करवा चौथ का व्रत रखा। जेल अधीक्षक ओपी कटियार ने बताया कि इन सभी सुहागिन महिलाआें को जेल प्रशासन की ओर से करवा चौथ का सामान उपलब्ध करवाया गया। 45 महिला बंदियों ने करवा चौथ का व्रत रखा और चांद का दीदार करने के बाद ही उन्होंने व्रत खोला।