फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

विवाहिता से देवर ने की छेड़छाड़, हत्या की कोशिश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
विवाहिता से देवर ने की छेड़छाड़, हत्या की कोशिश
विज्ञापन

बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता के साथ उसके देवर ने छेड़छाड़ की। साथ ही पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके ससुरालियों ने उसे जहर खिलाकर हत्या करने का प्रयास भी किया था। ससुरालियों की पिटाई से पीड़िता का गर्भपात भी हो गया। मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत 9 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

कोतवाली देहात में एक गांव निवासी विवाहिता ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि कुछ वक्त पहले उसकी शादी गौतमबुद्धनगर के थाना बिसरख के एक गांव के युवक से हुई थी। शादी में उसके परिजनों ने पर्याप्त दान-दहेज दिया, लेकिन ससुरालियों ने दहेज में सात लाख रुपये और एक कार की डिमांड करते हुए उत्पीड़न करने लगे। आरोप है कि ससुरालियों ने उसे पहले छत से गिरा दिया, जिससे वह गंभीर घायल हो गई। इसके बाद उसे जहर देकर जान से मारने का प्रयास किया। पीड़िता के अनुसार ससुरालियों की पिटाई से उसका गर्भपात हो गया। पीड़िता ने देवर पर छेड़छाड़ करने के अलावा एक लाख रुपये हड़पने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। कोतवाली देहात पुलिस ने आरोपी पति समेत 9 ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed