{"_id":"5e21f57b8ebc3e4b381de44c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1924510155","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक किशोर समेत तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक किशोर समेत तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक किशोर समेत तीन लोगों ने खाया जहरीला पदार्थ
बुलंदशहर। जनपदभर में अलग-अलग स्थानों पर एक किशोर समेत तीन लोगों ने जहरीला पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। जिनमें से एक युवक को प्राथमिक उपचार के बाद हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। जबकि दो अन्य को निजी अस्पताल में उपचार के बाद घर भेज दिया। वहीं, पुलिस मामलों की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
शुक्रवार सुबह कोतवाली नगर के ईदगाह रोड स्थित गर्ग नर्सिंग होम में धमैड़ा अड्डा क्षेत्र निवासी एक 22 वर्षीय युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। बताया था कि युवक ने परिजनों से नाराज होकर जहरीले पदार्थ खा लिया था। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, दूसरी ओर बृहस्पतिवार रात को नगर क्षेत्र के मोहल्ला साठा निवासी एक व्यक्ति को उसके परिजन गर्ग नर्सिंग होम लेकर पहुंचे। परिजनों ने बताया कि पत्नी से कहासुनी के बाद व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा बृहस्पतिवार शाम को लखावटी क्षेत्र निवासी एक को गर्ग नर्सिंग होम में उसके परिजनों ने भर्ती कराया। परिजनों ने चिकित्सक को बताया कि युवक मानसिक रूप से दिव्यांग है। उसका उपचार भी चल रहा है। अचानक ही युवक ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। अस्पताल संचालक डा.एसके गर्ग ने बताया कि एक युवक को हायर मेडिकल सेंटर रेफर किया, जबकि अन्य दो को उपचार के बाद छुट्टी दे दी है।