फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी के बुलंदशहर में इंस्पेक्टर के घूस की बातचीत की चैट हुई वायरल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
यूपी के बुलंदशहर में इंस्पेक्टर के घूस की बातचीत की चैट हुई वायरल
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले में करीब एक वर्ष पहले व्हाट्सएप पर एक चैट जमकर वायरल हुई थी। इसमें तत्कालीन डिबाई कोतवाल द्वारा किसी व्यक्ति से एडीजी सहित अन्य आला अधिकारियों पर कीचड़ उछालने की बात लिखी हुई थी। गाजियाबाद लैब से आई रिपोर्ट में अब यह बात साफ हुई है कि उक्त चैट सीयूजी नंबर से ही की गई थी। मामले की जांच बुलंदशहर की क्राइम ब्रांच कर रही है।

बुलंदशहर जनपद के डिबाई थाने में तैनात रहे इंस्पेक्टर परशुराम यादव के सीयूजी नंबर से करीब एक वर्ष पहले किसी नंबर पर अपने साथी से की गई व्हाट्सएप चैट के स्क्रीन शॉट वायरल हुए थे। इस चैट में इंस्पेक्टर परशुराम यादव ने आरोप लगाया था कि उन्होंने एडीजी मेरठ जोन प्रशांत कुमार को घूस देकर अपना तबादला कराया है। वहीं, एसएसपी बुलंदशहर को तीन लाख की रकम देने के बाद थाने का चार्ज मिलने की बात कही गई थी। चैट के वायरल होते ही अधिकारियों में हड़कंप मच गया था। वहीं, इंस्पेक्टर परशुराम ने सफाई दी थी कि किसी ने उनका सीयूजी नंबर हैक करके यह चैट की है। अब लैब रिपोर्ट में साफ हो गया है कि मोबाइल हैक नहीं हुआ था। सीयूजी नंबर से ही चैट हुई थी। बता दें कि मामले में लखनऊ से जवाब तलब किए जाने के बाद इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। मामले में बुलंदशहर कोतवाली में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस अधिकारियों को बदनाम करने के लिए चैट वायरल किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। वर्तमान में इंस्पेक्टर परशुराम इलाहाबाद में तैनात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed