फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी के जिला बुलंदशहर से पांच परीक्षार्थी पीएम से पूछेंगे परीक्षा के सवाल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
आजाद पब्लिक स्कूल में परीक्षा पर चर्चा में शामिल हुई छात्रा स्नेहा को मिठाई खिलाते चेयरमैन वासि? - फोटो : BULANDSHAHR
यूपी के जिला बुलंदशहर से पांच परीक्षार्थी पीएम से पूछेंगे परीक्षा के सवाल
विज्ञापन

बुलंदशहर। बोर्ड परीक्षा से संबंधित सवाल पूछने के लिए जनपद से चार छात्रा और एक छात्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इन पांचों छात्रों को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 20 जनवरी को होने वाली परीक्षा संबंधी परिचर्चा में शामिल होने का मौका मिला है। शासन से आदेश आने के बाद डीआईओएस ने पांचों छात्रों को पत्र जारी कर दिया हैं। चयनित छात्र अभिभावकों व शिक्षकों के साथ प्रधानमंत्री से रूबरू होंगे।
माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा परीक्षा पर चर्चा के लिए दिसंबर माह में ऑनलाइन आवेदन के बाद परीक्षा का आयोजन किया गया था। इसमें बड़ी संख्या में इंटरमीडिएट के छात्रों ने प्रतिभाग किया था। इसमें जिले के पांच छात्रों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिला है। अफसरों के अनुसार परीक्षा पर चर्चा के लिए दिसंबर माह में माई जीओवी डाट इन पर आवेदन मांगे गए थे। इन आवेदनों को जिलेभर के विद्यालयों में भरवाया गया था। परीक्षा से पहले आवेदन पूरा करने के बाद छात्र-छात्राओं को कुछ शीर्षक दिए गए। शीर्षक पर सभी को 300 शब्दों में अपनी बात लिखनी थी।
विज्ञापन

जिले के पांच छात्रों का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी संग परीक्षा पर चर्चा के लिए चयन हुआ है। सभी बधाई के पात्र हैं। परियोजना निदेशक के आदेश पर सभी छात्र-छात्राओं के परिजनों को सूचित कर दिया गया है। 20 दिसंबर को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में सभी अपने शिक्षक और अभिभावक के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से रूबरू होंगे। - आरके तिवारी, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed