फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी : निकाय के उपचुनाव में जमशेद कुरैशी ने बीजेपी के उम्मीदवार को 67 वोटों से हराया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
विजयी सभासद आरिफ को माला पहनाकर खुशी जताते समर्थक। - फोटो : BULANDSHAHR
यूपी : निकाय के उपचुनाव में जमशेद कुरैशी ने बीजेपी के उम्मीदवार को 67 वोटों से हराया
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिले की दो नगर निकायों के बृहस्पतिवार को घोषित हुए परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। दोनों स्थानों पर 14 जनवरी को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। बृहस्पतिवार को दोनों स्थानों पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शांतिपूर्ण संपन्न हुई। विजेता सभासदों का समर्थकों ने फूल-मालाएं पहनाकर स्वागत किया।

शिकारपुर नगर पालिका के वार्ड 19 और गुलावठी नगर पालिका के वार्ड 22 में निकाय चुनाव के दौरान निर्वाचित हुए सभासदों का पद रिक्त होने के चलते 14 जनवरी को मतदान हुआ था। शिकारपुर क्षेत्र में सभासद के लिए दो प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे थे। जिसमें निर्दलीय प्रत्याशी जमशेद कुरैशी ने 67 मतों से बीजेपी प्रत्याशी रंजीत सैनी को पराजित कर जीत हासिल की। 1269 मतदाताओं में से 1015 मतदाताओं ने मतदान के दिन अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें 18 मत निरस्त हुए और बीजेपी प्रत्याशी रंजीत सैनी 465 मत ही हासिल कर सके। वहीं, दूसरी ओर गुलावठी क्षेत्र में तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में खड़े हुए थे। जिसमें मोहम्मद आरिफ ने 625 मत प्राप्त कर दोनों प्रतिद्वंद्वी को पराजित किया। मतदान के दिन 1510 मतदाताओं में 966 ने अपने मत का प्रयोग किया था। जिसमें 24 मत जहां निरस्त हुए वहीं, आसिफ खान को 217 और शहरोज ने 100 मत ही हासिल कर सके। हारे प्रत्याशी जहां कारणों की समीक्षा में जुट गए। वहीं, विजयी प्रत्याशी चुनाव के दौरान किए गए वादों को लेकर रणनीति बनाने में जुट गए। दोनों विजयी प्रत्याशियों को समर्थकों ने फूल-माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया। वहीं, मतगणना के दौरान दोनों स्थानों पर भारी पुलिसबल और प्रशासनिक अफसर मौजूद रहे। उपजिला निर्वाचन अधिकारी/एडीएम प्रशासन रवींद्र कुमार ने बताया कि विजयी प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दे दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed