फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी के बुलंदशहर की ऑफीसियल साइड पर नहीं पूरी हैं सामान्य जानकारियां

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:31 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर जनपद की वेबसाइड। - फोटो : BULANDSHAHR
यूपी के बुलंदशहर की ऑफीसियल साइड पर नहीं पूरी हैं सामान्य जानकारियां
विज्ञापन

आशीष शुक्ला
बुलंदशहर। एक ओर केंद्र और प्रदेश सरकार सभी सरकारी कार्याें में पारदर्शिता लाने के लिए आंकड़ों को ऑनलाइन लाने की बात करती है। वहीं, दूसरी ओर जनपद की सरकारी साइट अपडेट ही नहीं है। इतना ही नहीं प्रदेश स्तर तक के इमरजेंसी नंबर साइट पर पुराने ही दर्शाए गए हैं। ऐसे में किसी को जनपद में आना हो या कोई आंकड़ा जनपद की साइट से उठाना होे तो आपको किसी से पूछना पड़ेगा। साइट के चक्कर में आपको गच्चा खाना पड़ सकता है।
सरकारी तंत्र आखिरकार सरकारी ही होता है, सरकार के लाख दावों के बाद भी तंत्र में सुधार नहीं देखने को मिलता है। एक ओर प्रदेश सरकार सभी विभागों को ऑनलाइन करने की बात कह रही है। वहीं दूसरी ओर जनपद के सरकारी वेबसाइट बुलंदशहर.एनआईसी.इन देखने पर पता चलता है कि जिलाधिकारी की फोटो और एसएसपी और सीडीओ के नाम व नंबर के अलावा काफी समय से यह साइट अपडेट ही नहीं हुई है। साइट के आंकड़ों की बात करें तो जनपद का गौरवशाली इतिहास सिर्फ पांच लाइनों में ही सीमित है। इसके अलावा नाम और आंकड़े तो बिल्कुल ही चौंकाने वाले हैं। उत्तर प्रदेश साइट में उदार प्रदेश तो द किसान सहकारी शुगर मिल अनूपशहर को सहकारी चीनी मिल जहन्निराबाद (जहांगीराबाद) लिखा हुआ है। अब आंकड़ों की बात करें तो यूपी पुलिस का नंबर जो पूर्व में 100 था। उसको बदले हुए भी एक माह से ऊपर का समय हो गया है। पुलिस विभाग के अफसर कार्यक्रमों में लोगों को लगातार बता रहे हैं कि अब पुलिस का नंबर 100 नहीं 112 है, लेकिन बदलाव के बावजूद जनपद की आधिकारिक साइट पर 100 नंबर का जलवा बरकरार है। बात सिर्फ जनपद की नहीं पड़ोस के जनपदों में भी यही स्थिति है। जनपद हापुड़ और गाजियाबाद की साइट पर भी पुलिस का नंबर अभी 100 प्रदर्शित हो रहा है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर अफसरों के नंबर आदि पूर्व में अपडेट कराए गए थे। वेबसाइट की कमियां और आंकड़ों को चेक कराकर उन्हें अपडेट कराने के निर्देश अफसरों को दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रविंद्र कुमार, जिलाधिकारी बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed