{"_id":"5e1f53e58ebc3e4b0d6bd4f6","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192316838","type":"story","status":"publish","title_hn":"न रंजिश, न दुश्मनी पर मारनी पड़ी दोस्त को गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न रंजिश, न दुश्मनी पर मारनी पड़ी दोस्त को गोली
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
न रंजिश, न दुश्मनी पर मारनी पड़ी दोस्त को गोली
बीबीनगर। थानाक्षेत्र के गांव खैरपुर में बीते शनिवार को हुई संदीप जाट की हत्या का पुलिस ने बुधवार को राजफाश कर दिया। हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में उसने बताया कि यदि वह संदीप को नहीं मारता तो वह उसे मार देता। इसके अलावा कोई रंजिश या फिर दुश्मनी उसके साथ नहीं थी।
संदीप जाट कुख्यात रहे जतन सिरोही गैंग का सदस्य रहा था। कुछ दिन पहले ही वह तिहाड़ जेल से लौटा था। शनिवार देर रात संदीप जाट अपने दोस्त आदेश के साथ बैठकर शराब का सेवन कर रहा था। आदेश ने पूछताछ के दौरान बताया कि शराब के नशे में संदीप ने उसे गाली दी, जिसपर उसने भी गाली दी। इसके बाद संदीप ने गोली मारने की धमकी देते हुए उसका गला दबाना शुरू कर दिया। उसी समय उसने तमंचा निकाला और संदीप को एक गोली मार दी। इसके बाद वह फरार हो गया। आदेश का कहना है कि उसे नहीं पता था कि उसकी मौत हो गई। उसे अखबार में पढ़कर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। मालूम हो कि इस मामले में मृतक संदीप के साले ने बीबीनगर थाने में खैरपुर निवासी आदेश के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।