फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

यूपी में जेठ ने किया विवाहिता से दुष्कर्म, बाद में पति ने दिया तीन तलाक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
Greater Manchesyet Police launch new posters as part of Rape Awareness Week. Corporate and Media Imaging Corporate Communications Branch Greater Manchester Police 0161 856 2777 Picture Desk 0161 856 2279 - फोटो : Chris Oldham
यूपी में जेठ ने किया विवाहिता से दुष्कर्म, बाद में पति ने दिया तीन तलाक
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता के साथ उसके पति द्वारा तीन तलाक बोलकर तलाक देने और जेठ द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर उत्पीड़न का भी आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगर कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह सिकंदराबाद निवासी युवक अब्दुल कय्यूम के साथ हुआ था। निकाह में मायके पक्ष की ओर से काफी दान दहेज भी दिया गया था लेकिन आरोपी ससुरालीजन शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज के रूप में कार व नकदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। काफी समझाने के बाद भी आरोपी अपनी मांगों पर डटे हुए थे। साथ ही बीते दिनाें पीड़िता अपने ससुराल में अकेली मौजूद थी। इस दौरान उसका जेठ उसके कमरे में घुस आया और पीड़िता के साथ छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट करते हुए दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इस बारे में अन्य परिजनों को जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने उल्टा पीड़िता के साथ मारपीट की और पति ने उसे तीन तलाक बोल कर तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर आरोपी पति, सास-ससुर, जेठ व अन्य ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है। जल्द ही आरोपियाें को दबोच लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed