फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

24 घंटे बाद भी लुटेरों का नहीं लगा कोई सुराग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
24 घंटे बाद भी लुटेरों का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार को दिनदहाड़े एक व्यापारी की पत्नी से हुई लूट का 24 घंटे बाद भी पुलिस खुलासा नहीं कर सकी है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें खाक छान रही हैं। हालांकि, बताया जा रहा है कि पुलिस को मामले में लीड हाथ लगी है। जल्द ही पुलिस आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर देगी।

गौरतलब है कि आवास विकास निवासी धीरज गर्ग का मेडिकल स्टोर है। उनकी पत्नी संगीता गर्ग मंगलवार को अपनी ननद के साथ स्कूटी से डीएम रोड पर एक ज्वैलरी की दुकान में जेवरात खरीदने के लिए गई थीं। यहां पर जेवरात पसंद नहीं आए तो वह लल्ला बाबू रोड पर स्थित एक शोरूम पर पहुंच गईं। शोरूम के पास ही पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने उनका पर्स लूट लिया था। पर्स में महंगा मोबाइल और 45 हजार रुपये थे। इस संबंध में धीरज गर्ग की तरफ से नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई थी। लूटपाट की घटना होने के बाद ही एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शहर कोतवाली पुलिस के अलावा स्वाट टीम को भी लूट के राजफाश में लगा दिया था। जिस कारण मंगलवार की देर रात तक पुलिस की टीमें दबिश देती रहीं। वहीं, शहर कोतवाली और देहात कोतवाली पुलिस की टीम सड़कों पर वाहनों को चेक करती रहीं। पुलिस की मानें तो मामले में कुछ साक्ष्य हाथ लगे हैं। जल्द ही आरोपियाें को दबोच लिया जाएगा। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed