फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दुष्कर्म पीड़िता ने ट्वीट कर डीजीपी और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दुष्कर्म पीड़िता ने ट्वीट कर डीजीपी और मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
विज्ञापन

बुलंदशहर। सिकंदराबाद थाना क्षेत्र निवासी दुष्कर्म पीड़िता ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली से खफा होकर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर अपने साथ हुई घटना की जानकारी दी है। बताया कि पुलिस ने मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। जबकि वह कई बार एसएसपी से भी कार्रवाई की गुहार लगा चुकी है।

पीड़ित युवती ने बताया कि करीब तीन माह पहले दो युवकों ने उसका अपहरण कर लिया था। जिसके बाद वह उसे एक सुनसान स्थान पर ले गए और वहां पर पप्पू सैनी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि चमन सैनी ने उसके साथ जबरन शादी कर ली। उसने विरोध किया तो उसे और परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस संबंध में पप्पू सैनी, चमन सैनी और एक महिला के खिलाफ सिकंदराबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बावजूद इसके इस मुकदमे के विवेचक युवती को चक्कर कटा रहे हैं। जबकि आरोपी युवती को फोन करके धमकी दे रहे हैं कि यदि उसने मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसकी हत्या करा देंगे। इस संबंध में एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि युवती उनसे नहीं मिली है। यदि ऐसा कुछ है तो मामले की गहनता से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed