{"_id":"5e1e03208ebc3e4b381de22e","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192245181","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार न मिली तो बीवी को दिया तीन तलाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार न मिली तो बीवी को दिया तीन तलाक
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
कार न मिली तो बीवी को दिया तीन तलाक
बुलंदशहर। कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक महिला को उसके पति ने दहेज में कार न मिलने पर तीन तलाक दे दिया। आरोप है कि पति और देवर ने महिला के साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की। पीड़ित ने एसएसपी को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाली देहात के एक गांव निवासी महिला ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व उसका निकाह अलीगढ़ क्षेत्र के युवक से हुआ था। निकाह में उसके परिजनों ने करीब दस लाख रुपये खर्च किए थे। इसके बाद भी ससुराल वाले खुश नहीं थे। अतिरिक्त दहेज में कार की मांग करते हुए उसका उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि पति ने कई बार उससे जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए। 27 दिसंबर को देवर ने उसे ससुराल में अकेला देखकर छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई। जब उसने पति को घटना की जानकारी दी तो पति ने उसके साथ मारपीट की और तलाक देकर घर से निकाल दिया। मंगलवार को पीड़ित ने एसएसपी से मामले में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कार्रवाई की मांग की है।