फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दवा लेने के लिए रात को बाजार भेजने वाली नर्स की संविदा होगी समाप्त

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दवा लेने के लिए रात को बाजार भेजने वाली नर्स की संविदा होगी समाप्त
विज्ञापन

बुलंदशहर। गुलावठी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रसव के दौरान इंजेक्शन की मांग करने वाली स्टाफ नर्स की जल्द ही सेवा समाप्त करने की कार्रवाई की जाएगी। प्रथम दृष्टयता लापरवाही मिलने पर संबंधित नर्स का स्थानांतरण कर दिया गया है। वहीं, जांच रिपोर्ट आने के बाद संविदा समाप्त के लिए मुख्यालय को रिपोर्ट भेजी जाएगी।

गुलावठी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गत 11 जनवरी को गांव भटौना निवासी सौरभ कुमार अपनी पत्नी सुषमा की डिलीवरी कराने आया था। जानकारी के अनुसार उसे रात में ही बाहर से एक इंजेक्शन लाने को कहा गया, परंतु रातभर नगरक्षेत्र में घूमने के बाद भी वह इंजेक्शन हासिल नहीं कर सका। सौरभ ने अस्पताल में पर्याप्त मात्रा में दवाएं न रखने के साथ स्टाफ द्वारा बाहरी दवाएं खरीदने का आरोप लगाया था। साथ ही रात्रि के समय अस्पताल में चिकित्सक के न होने की शिकायत की थी। अमर उजाला द्वारा पीड़ित की समस्या को सोमवार के अंक ‘रात भर इंजेक्शन के लिए भटकता रहा पति’ प्रमुखता से प्रकाशित किया गया। रात्रि के समय स्टाफ नर्स द्वारा बाहर से इंजेक्शन मंगाने का मामला संज्ञान में आने पर सीएमओ ने जांच के आदेश दिए थे। सीएमओ डॉ. केएन तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। केंद्र पर यदि संबंधित दवाएं समाप्त हो गई थी तो पूर्व में ही मंगा लेनी चाहिए थी। फिलहाल संबंधित स्टाफ नर्स को गुलावठी से हटाकर वैर स्थानांतरित कर दिया गया है। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संविदा समाप्त के लिए डीएम को अवगत करा मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed