फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

उपचुनाव - शिकारपुर में 80 व गुलावठी में 61 फीसदी हुआ मतदान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
उपचुनाव - शिकारपुर में 80 व गुलावठी में 61 फीसदी हुआ मतदान
विज्ञापन

शिकारपुर/गुलावठी। नगर पालिका परिषद शिकारपुर और गुलावठी के एक-एक वार्ड में उपचुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। शिकारपुर में वार्ड 19 में 80.22 फीसदी तो गुलावठी के वार्ड 22 में 61.99 फीसदी मतदान हुआ। दोनों वार्ड में पूर्व में दोनों सभासदों के निधन के चलते यहां की सीट रिक्त हो गई थी। इस दौरान दोनों ही स्थानों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के दौरान मतदान कराया। शिकारपुर के वार्ड 19 में दो तो गुलावठी के वार्ड 22 में तीन प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।
शिकारपुर नगर पालिका के वार्ड संख्या 19 के निर्वाचित सभासद शमीम की 14 मार्च 2018 को बीमारी के चलते मौत हो गई थी। जिसके बाद से रिक्त चल रहे पद पर मंगलवार को उपचुनाव कराया गया। उपचुनाव में भाजपा के रंजीत सैनी और निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जमशेद प्रत्याशी हैं। मतदान में कुल 1269 मतदाताओं के सापेक्ष 1018 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिसमें 535 पुरुष और 483 महिला मतदाता शामिल रहे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ था जो शाम पांच बजे तक जारी रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मतदान केन्द्र कृष्ण कुमार सरस्वती जूनियर हाईस्कूल के अंदर और बाहर पुलिसकर्मी तैनात रहे। हालांकि, कोतवाली मोड़ पर दोनों प्रत्याशियों के समर्थकों की भीड़ जुटी रही। शिकारपुर में वार्ड 19 में 80.22 फीसदी मतदान हुआ। निर्वाचन अधिकारी तहसीलदार आरके भास्कर ने बताया कि चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया है, जिसमें 80.22 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, नगर पालिका परिषद गुलावठी के वार्ड 22 में 61.99 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। कड़ाके की ठंड के बावजूद सुबह से ही मतदाता कतार में लगे थे। मतदान स्थल आर्य कन्या इंटर कॉलेज में व्यवस्था के लिए पुलिस का भारी बंदोबस्त था। मतदान के लिए दो बूथ बनाए गए थे। प्रशासनिक टीम मतदान व्यवस्था में लगी थी। वार्ड 22 में कुल 1510 मतदाता हैं, जिसमें कुल 936 लोगों ने अपने मत का प्रयोग किया। सभासद पद के उप चुनाव में कुल तीन मौहम्मद आरिफ, आसिफ खान और शहरोज आलम प्रत्याशी थे। मतदान के दौरान मतदान स्थल के बाहर सैदपुर रोड पर समर्थकों का जमावड़ा रहा। वार्ड 22 के सभासद शौकत अली के निधन के बाद सभासद पद का स्थान रिक्त हुआ था। उनका निधन करीब दो साल पूर्व हुआ था।
विज्ञापन

दोनों नगर पालिकाओं के दोनों वार्ड में 2779 मतदाताओं में से कुल 1954 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। दोनों स्थानों पर मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। - रवींद्र कुमार, एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed