{"_id":"5e1ca7c78ebc3e87c70de5a9","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192176218","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी में स्वच्छ भारत मिशन में गड़बड़ी करने पर ग्राम प्रधान निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी में स्वच्छ भारत मिशन में गड़बड़ी करने पर ग्राम प्रधान निलंबित
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
यूपी में स्वच्छ भारत मिशन में गड़बड़ी करने पर ग्राम प्रधान निलंबित
बुलंदशहर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजनाओं में गड़बड़ी करने का आरोप लगने वाले बैनीपुर के ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया। ग्राम प्रधान पर शौचालय निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप साबित हुए हैं। वहीं, मिलीभगत के आरोप में एडीओ पंचायत को नोटिस जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने मथुरा जिला पंचायत राज अधिकारी को एडीओ के खिलाफ पत्र भेजा है। उधर, प्रधान से 48 हजार रुपए रिकवरी करने का भी आदेश जारी हुआ है।
बीबीनगर के गांव बैनीपुर के ग्राम प्रधान मुकेश कुमार की सुरेश चंद्र समेत कई ग्रामीणों ने डीएम से शौचालय निर्माण में घोटाले की शिकायत की थी। इसको लेकर डीएम ने मामले की जांच के आदेश जारी किए थे। जिसकी जांच प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग अधिकारी को सौंपी थी। जांच में प्रधान को बैनीपुर में 186 शौचालय निर्माण कराने का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए प्रति शौचालय 12 हजार रूपये की धनराशि भी आवंटित की गई थी। जांच रिपोर्ट में 186 में से 167 शौचालय का मानकों के अनुरूप निर्माण नहीं कराया गया था। 16 शौचालयों में दो की बजाए एक-एक गड्ढा मिला और एक बंद मिला। छह शौचालय अपूर्ण, 4 में टाइल्स नहीं लगाई गई थी और 19 शौचालयों की छत पत्थर पटिया की बनाई गई थी। रिपोर्ट में मानक के अनुरूप काम न किए जाने पर ग्राम प्रधान को निलंबित कर दिया गया और साधना पत्नी राजकुमार को गांव के विकास कार्य कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों ने बताया कि प्रधान ने शौचालयों में एक-एक गड्ढा, छत अपूर्ण आदि भ्रष्टाचार किया है। जबकि उसने प्रति शौचालय 12 हजार रुपए की धनराशि खाते से निकालकर हजम कर ली। रिपोर्ट के आधार पर डीएम रविंद्र कुमार ने निलंबित ग्राम प्रधान से 48 हजार रूपये की रिकवरी के आदेश जारी किए हैं। बताया कि एडीओ बलराज सिंह और ग्राम प्रधान मुकेश कुमार ने संयुक्त रूप से भ्रष्टाचार किया है। एडीओ ने अपना ट्रांसफर मथुरा करवा लिया है। अब एडीओ पर कार्रवाई के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी मथुरा को पत्र भेज दिया गया है।
कोट
भ्रष्टाचार करने वाले किसी भी कर्मचारी, अधिकारी व प्रधान को बख्शा नहीं जाएगा। बैनीपुर के प्रधान और सचिव के खिलाफ कार्रवाई की गई है। - सुधीर कुमार रूंगटा, सीडीओ