फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बारिश हुई तो आलू और सरसों को होगा नुकसान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jan 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बारिश हुई तो आलू और सरसों को होगा नुकसान
विज्ञापन

बुगरासी। यदि बारिश हुई तो आलू और सरसों की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। बारिश से इन दोनों फसलों के अतिरिक्त अन्य किसी फसल को विशेष नुकसान नहीं हैं। गेहूं आदि की फसल को बारिश से फायदा ही होगा। वहीं गन्ने की कटाई भी प्रभावित हो जाएगी।
मौसम लगातार बदल रहा है। मौसम विभाग के अनुसार किसी भी समय बारिश हो सकती है। बारिश को देखते हुए किसान चिंतित हैं। बारिश से गेहूं, ईंख आदि फसल को तो लाभ होगा लेकिन किसानों ने बारिश से सरसों और आलू की फसल को भारी नुकसान बताया है। वर्तमान में किसान गन्ने की कटाई कर उसे तौल केंद्र पर डाल रहे हैं। बारिश होते ही ईंख की कटाई बंद हो जाएगी और काम प्रभावित हो जाएगा। साथ ही आलू की खुदाई पूर्णतया बंद हो जाएगी। वहीं बारिश से क्रेशर का ईंधन गीला होने से क्रेशर बंद हो जाएंगे जिससे गुड़ पर भी तेजी हो सकती है। किसान आलू और सरसों की फसल को लेकर चिंतित हैं। ये दोनों फसलें बारिश होने से बर्बाद हो सकती हैं। किसान तेजी से आलू की खुदाई में भी लगे हुए हैं।
विज्ञापन

किसानों ने कहा
जसवंत सिंह ओहदेदार - बारिश से सभी फसलों को लाभ होगा। आलू व सरसों की फसल बारिश से प्रभावित होगी। सरसों का फूल बारिश से खराब हो जाएगा जिससे सरसों की फसल खराब हो जाएगी और किसानों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपक त्यागी - बारिश से आलू की फसल को भारी नुकसान होगा। यदि बारिश होती है तो आलू के खेत में पानी भरने से आलू गल जाएगा। वर्तमान में आलू महंगा है। बारिश होने पर आलू खराब होगा जिससे आलू और भी महंगा हो जाएगा।

प्रदीप त्यागी - बारिश होने से आलू की खुदाई बंद हो जाएगी। साथ ही गन्ने की कटाई भी बंद होगी। तेज बारिश और हवा चलने से सरसों व आलू की फसल बर्बाद हो जाएगी जिससे किसानों को भारी नुकसान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed