{"_id":"5e1cae258ebc3e881d0fa5e2","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192122417","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदीप हत्याकांड : 48 घंटे बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदीप हत्याकांड : 48 घंटे बाद भी हत्यारे पकड़ से दूर
विज्ञापन

बुलंदशहर। जतन सिरोही गिरोह में अहम भूमिका निभाने वाले संदीप सिंह की शनिवार देर रात गोली मारकर हत्या मामले का 48 घंटे बाद भी खुलासा नहीं हो सका है। अभी भी हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर हैं। इस मामले में मृतक के परिजनों ने गांव निवासी एक अन्य व्यक्ति को नामजद करते हुए हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एसपी सिटी ने जांच के लिए पुलिस की दो टीमें गठित कर दी हैं, जो लगातार दबिश दे रही हैं।
गौरतलब है कि बीबीनगर थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी संदीप सिंह (40) पुत्र चौधरी जयंत सिंह शनिवार रात गांव में ही अपने एक परिचित के घर बैठा बातचीत कर रहा था। बताया गया कि इस दौरान उसका एक अन्य साथी जिसे उसका करीबी व रिश्तेदार भी बताया जा रहा है आदेश उर्फ ईदा भी वहां पहुंच गया। दोनों ने देर तक साथ में बैठकर शराब भी पी थी। देखते ही देखते दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद आरोपी आदेश ने संदीप को निशाना बनाकर गोलियां चला दीं। गोली लगने से संदीप जमीन पर गिर पड़ा और आरोपी मौके से भाग निकला। हायर मेडिकल सेंटर ले जाते समय उसकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बाद आरोपी की तलाश में दो टीमों का गठन किया था। लेकिन, अभी तक आरोपी को पुलिस दबोच नहीं सकी है।
कोट =
हत्यारोपी आदेश की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है, दो टीमों का गठन कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी को दबोचकर हत्या का राजफाश कर दिया जाएगा।
- अतुल कुमार श्रीवास्तव, एसपी सिटी