{"_id":"5e1cae228ebc3e880072ab00","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192121417","type":"story","status":"publish","title_hn":"सास से झगड़े के बाद पुत्रवधू ने खाया जहरीला पदार्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सास से झगड़े के बाद पुत्रवधू ने खाया जहरीला पदार्थ
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने सास से कहासुनी के बाद जहरीला पदार्थ खा लिया। निजी अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। वहीं, नगर कोतवाली पुलिस मामले की जानकारी होने से इंकार कर रही है।
नगर के शांतिनगर भूड क्षेत्र निवासी एक विवाहिता का रविवार रात किसी बात को लेकर अपनी सास से विवाद हो गया था। सास से कहासुनी के बाद महिला ने अपने कमरे में जाकर जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों को मामले की जानकारी हुई। जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। महिला को तत्काल दिल्ली रोड स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर मेडिकल सेंटर रेफर कर दिया। इसके बाद महिला को नोएडा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अभी महिला की हालत में सुधार है। नगर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।