फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से विवाहिता की हुई मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
संदिग्ध हालात में तेजाब पीने से विवाहिता की हुई मौत
विज्ञापन

बुलंदशहर। नगर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता की दिल्ली के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। विवाहिता की करीब 25 दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में तेजाब पीने से हालत बिगड़ गई थी। मृतका की बहन ने ससुरालीजनों पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई है।

जानकारी के अनुसार, हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र निवासी प्रिया पुत्री स्व. सुरेश चंद ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके पिता के पास बुलंदशहर के मोहल्ला साठा सुभाष नगर निवासी होमगार्ड ललित कुमार और उसके पिता हरिश्चंद्र का आना-जाना लगा रहता था। आरोप है कि ललित ने खुद को जाटव बताया था और 20 दिसंबर 2015 को उसकी बहन पायल से शादी कर ली थी। शादी के बाद बहन पायल को दहेज के लिए परेशान किया जाने लगा। कई-कई माह तक पायल अपने मायके में रहने पर मजबूर हुई। बीते दिनों पायल ने फोन कर मायके पक्ष के लोगों को बताया कि ससुरालीजन उसकी हत्या करने की फिराक में हैं। आरोप है कि 15 दिसंबर 2019 को पायल को उसके पति समेत अन्य ससुरालीजनों ने मारपीट कर तेजाब पिला दिया था। मायके पक्ष के लोगों ने पायल को दिल्ली के सफदरगंज अस्पताल में भर्ती कराया। 10 जनवरी 2020 को पायल की मौत हो गई। पीड़ित प्रिया ने आरोप लगाया कि नगर पुलिस मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है। मामले में जांच कर कार्रवाई की गुहार लगाई। नगर कोतवाल अरुणा राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed