फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

इस बार मकर संक्रांति पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जाने पूरी जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:47 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
इस बार मकर संक्रांति पर बन रहा दुर्लभ संयोग, जाने पूरी जानकारी
विज्ञापन

बुलंदशहर। इस बार मकर संक्रांति पर दुर्लभ संयोग बन रहा है। ग्रहों व नक्षत्रों का अद्भुत संयोग करीब 26 वर्षों बाद बन रहा है। ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस बार संक्रांति पर सुख-समृद्धि में बढ़ोत्तरी भी देखने को मिलेगी। साथ ही इस दिन दान करने पर विशेष लाभ भी मिलेगा।

ज्योतिषाचार्य के अनुसार, माघ मास का दूसरा शाही स्नान मकर संक्रांति को होता है। इस दिन सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, जिसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि सूर्य के मकर राशि में प्रवेश से जितनी भी नकारात्मकता होती है, वह नष्ट हो जाती है। साथ ही दान-पुण्य करना महत्वपूर्ण माना जाता है। औरंगाबाद में श्री राम कथा करने आए अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त रामचंद्र पांडेय ने बताया कि इस बार संक्रांति पर दुर्लभ संयोग बन रहा है, जो संयोग करीब 26 वर्ष बाद आया है। इस बार सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर तुला लग्न व उत्तर फाल्गुनी नक्षत्र है। ग्रहों एवं नक्षत्रों का यह संयोग सुख-समृद्धि का द्योतक है, इससे धार्मिक कार्य करने से लाभ मिलता है और वृद्धि होती है। बताया कि इस दिन गंगा के साथ-साथ नदियों में स्नान करना भी अधिक महत्व रखता है। स्नान के बाद तिल का दान, गुड़ व तिल युक्त सामग्री का दान और खिचड़ी आदि का भी दान करने का विधान है। इन वस्तुओं के दान से लोगों को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed