{"_id":"5e1b61bc8ebc3e88182298c5","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd192108083","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी पुलिस : वर्षों पूर्व बरती गई लापरवाही में दो निरीक्षक लाइन हाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी पुलिस : वर्षों पूर्व बरती गई लापरवाही में दो निरीक्षक लाइन हाजिर
विज्ञापन
amar ujala
- फोटो : amar ujala
यूपी पुलिस : वर्षों पूर्व बरती गई लापरवाही में दो निरीक्षक लाइन हाजिर
बुलंदशह। नोएडा और मथुरा में तैनाती के दौरान लापरवाही बरतना दो निरीक्षकों को एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने दोनों निरीक्षकों का रिकॉर्ड खंगाला और उन्हें लाइन हाजिर कर दिया गया है।
तीन दिन पहले तक सिकंदराबाद कोतवाली के प्रभारी सुनील कुमार सिंह इससे पहले नोएडा में तैनात थे। नोएडा में रहते हुए इंस्पेक्टर ने किसी सरकारी काम में लापरवाही बरती थी। जिसके बाद उनकी प्रारंभिक जांच शुरू हुई। लापरवाही प्रारंभिक जांच में सही पाई गई तो नोएडा एसएसपी ने उन्हें मिस कंडक्ट दे दी थी। उत्तर प्रदेश के डीजीपी का कई सालों से सर्कुलर है कि यदि किसी दारोगा या फिर इंस्पेक्टर को मिस कंडक्ट दे दी जाती है तो उसे किसी भी थाने का प्रभारी नहीं बनाया जाएगा। इसी तरह से शिकारपुर थाने के प्रभारी रहे उदय प्रताप सिंह यहां से पहले मथुरा में तैनात थे। उन्हें भी मथुरा एसएसपी ने एक मुकदमे में लापरवाही बरतने पर प्रारंभिक जांच शुरू कराई थी। मामला सही पाए जाने पर मिस कंडक्ट दी। दोनों इंस्पेक्टर की शुक्रवार को मिस कंडक्ट दाखिल होने के लिए एसएसपी कार्यालय पर आई। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों इंस्पेक्टर को चार्ज से हटाकर पुलिस लाइन भेज दिया गया है।