फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नील गाय से टकराने के बाद कार में लगी आग, बाल-बाल बचे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:40 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
नील गाय से टकराने के बाद कार में लगी आग, बाल-बाल बचे
विज्ञापन

गुलावठी। बराल चौकी के पास रोड पर सामने आई नीलगाय से टकराने के बाद कार में आग लग गई। चालक ने किसी तरह गाड़ी से निकलकर अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। मामले में पीड़ित कार चालक ने तहरीर दी है।

अलीगढ़ निवासी अवनेन्द्र सिंह रुढ़की में जॉब करते हैं। छुट्टियां बिताने के बाद वह रविवार को अलीगढ़ से अपनी कार से रुढकी जा रहे थे। देर शाम करीब 8 बजे बराल पुलिस चौकी के पास पहुंचने पर अचानक कार के सामने आई नीलगाय टकरा गई। इससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अवनेन्द्र सिंह किसी तरह कार को स्टार्ट कर जैसे ही आगे बढ़े तो अचानक उसमें आग लग गई। आग देखकर वह कार से निकल भागे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया। पीड़ित अवनेन्द्र सिंह ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस कार्रवाई में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed