{"_id":"5e06433f8ebc3e880c79d390","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1910849167","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी हिंसा: नुकसान की भरपाई के लिए आगे आए बुलंदशहर के लोग, डीएम को सौंपा छह लाख का चेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी हिंसा: नुकसान की भरपाई के लिए आगे आए बुलंदशहर के लोग, डीएम को सौंपा छह लाख का चेक
Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
डीएम और एसएसपी को चेक देते मुस्लिम समाज के लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुलंदशहर में मुस्लिम समुदाय के प्रबुद्ध लोगों ने डीएम एसएसपी को बवाल मे हुए नुकसान की भरपाई का चेक सौंपा। पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति का नुकसान किया था। जिसको लेकर नुकसान का प्रशासन ने आकलन किया था।
शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम समाज के व अन्य प्रबुद्ध लोगों ने डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी संतोष कुमार सिंह से मुलाकात की। पहले तो उन लोगों ने जिला प्रशासन की जमकर तारीफ की।
वार्ड सभासद अकरम ने कहा कि जनपद में शांति व्यवस्था डीएम और एसएसपी की मेहनत का नतीजा है। जनपद में शांति के लिए जिला प्रशासन ने काफी प्रयास किए। वार्ड सभासद नाफे अंसारी ने बताया कि जिला प्रशासन ने सभी लोगों से मिलकर शांति समिति की बैठक की थी।
विज्ञापन
जिसका परिणाम है कि सब कुछ शांति से निपट गया और कहीं भी कोई अनहोनी की सूचना नहीं मिली। इसके बाद सभी ने पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में उपद्रवियों द्वारा सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई की।
सभी ने 6,27,507 रुपये का चेक डीएम एसएसपी को सौंपा। पिछले जुमे की नमाज के बाद हुए बवाल में पुलिस जीप समेत उपद्रवियों ने जमकर सरकारी संपत्ति का नुकसान किया था। जिसका आकलन जिला प्रशासन ने कर लिया था।