फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पांच डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, ठंड से कांपे लोग

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 12:00 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
पांच डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान, ठंड से कांपे लोग
विज्ञापन

बुलंदशहर। कंपा देने वाली ठंड से दिन प्रतिदिन जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बृहस्पतिवार को पारा एक डिग्री लुढ़ककर अब तक के सीजन के सबसे नीचे के पायदान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसका असर पूरे दिन रहा। दोपहर के समय कुछ देर निकली धूप भी ठंड का असर कम नहीं कर सकी। वहीं, मौसम वैज्ञानिक अभी और पारा गिरने की संभावना जता रहे हैं।

गत सप्ताह से जिले में ठंड सितम ढा रही है। इससे हर कोई सर्दी से बेहाल नजर आ रहा है। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में गिरावट होने पर लोग सर्दी से बेहाल नजर आए। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री तो न्यूनतम तापमान पांच डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री तो न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहने की संभावना है। तापमान में गिरावट के चलते बृहस्पतिवार को जिसे जहां आग जलती मिली वहीं, हाथ सेंकने लगते। साथ ही सुबह के समय कोहरा छाने से भी वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस दौरान चालकों ने लाइट जलाने के बाद भी मंद गति से वाहन को चलाना पड़ा। वहीं, दूसरी ओर ठंड के बढ़ते असर के चलते बाजारों में भीड़ कम रही। साथ ही शाम होने से पहले ही ठिठुरन बढ़ गई। इससे बाजारों में जल्द ही सन्नाटा पसर गया। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डॉ. विवेकराज ने बताया कि तापमान में दिन-प्रतिदिन गिरावट होने से पारा गिर रहा है। आने वाले दिनों में और तापमान गिरने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed