फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

सर्दी बढ़ने और बुलंदशहर बवाल के चलते घटा राजस्व

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
सर्दी बढ़ने और बुलंदशहर बवाल के चलते घटा राजस्व
विज्ञापन

बुलंदशहर। सर्दी के प्रकोप और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध के चलते जहां आमजन घर से बाहर नहीं निकल पा रहा हैं। वहीं, उप्र परिवहन निगम का गत सप्ताह में 10 लाख रुपये का राजस्व घट गया है। अफसरों जनपद समेत अन्य जनपदों में हुए बवाल के बाद बसों का संचालन नियमानुसार न होने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि बुलंदशहर डिपो से प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर निगम और अनुबंधित बसों का संचालन किया जाता है। गत सप्ताह बुलंदशहर समेत अन्य जनपदों में नागरिकता संशोधन को लेकर बवाल हुआ था और उपद्रवी सड़कों पर उतर आए थे। उपद्रवियों द्वारा अप्रिय घटना का अंजाम देने की संभावना के चलते यात्रियों ने निगम की बसों में सफर करना उचित नहीं समझा। वहीं, दूसरी गत माह से सर्दी का प्रकोप बढ़ने के कारण भी यात्रियों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है। जिससे परिवहन के राजस्व में भी गिरावट होने लगी है। अफसरों की माने तो गत सप्ताह में निगम को करीब 10 लाख रुपये से अधिक का नुकसान हुआ है। एआरएम धीरज सिंह पंवार ने बताया कि बुलंदशहर बवाल और सर्दी के प्रकोप के चलते यात्रियों की संख्या में काफी गिरावट हुई है। यात्रियों की संख्या में गिरावट होने से निगम का राजस्व भी घटा है। स्थिति सामान्य होने और मौसम में सुधार होने पर यात्रियों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed