{"_id":"5e03ac3b8ebc3e87e75c1882","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd190968471","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनलाइन ब्यौरा दर्ज होने पर ही बनेंगे कक्ष निरीक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑनलाइन ब्यौरा दर्ज होने पर ही बनेंगे कक्ष निरीक्षक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑनलाइन ब्यौरा दर्ज होने पर ही बनेंगे कक्ष निरीक्षक
बुलंदशहर। अब जिस शिक्षक-शिक्षिकाओं का डाटा ऑनलाइन फीड होगा, वहीं यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र प्रभारी और कक्ष निरीक्षक बन सकेंगे। बोर्ड सचिव द्वारा मिले निर्देश के अनुसार डीआईओएस ने जिले के कॉलेजों से शिक्षकों के 30 दिसंबर तक नाम मांगे हैं। जिससे उनका ऑनलाइन सत्यापन हो सके और उन्हें समय से केंद्र प्रभारी व कक्ष निरीक्षक बनाया जा सके।
बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा में अब 50 दिन शेष रह गए हैं। परीक्षा नजदीक आने से तैयारियां तेज हो गई हैं। परीक्षा केंद्र व परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब विभागीय अफसर अन्य तैयारियों में जुट गए हैं। बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त किए जाने वाले प्रधानाचार्य, शिक्षक और कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई जानी है। इसके लिए सभी राजकीय, सहायता और वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों से फोटो सहित शिक्षकों एवं प्रधानाचार्यों की सूची मांगी है। सूची मिलने पर उसका मिलान विभागीय वेबसाइट पर फीड शिक्षकों के नाम व फोटो से किया जाएगा, जिससे कोई भी अयोग्य शिक्षक बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी न कर सके। इस संबंध में बोर्ड सचिव द्वारा निर्देश दिए जा चुके हैं। डीआईओएस आरके तिवारी ने बताया कि सभी प्रधानाचार्यों को 30 दिसंबर तक शिक्षकों की फोटो युक्त सूची जमा करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। जिन स्कूलों से सूची समय से उपलब्ध नहीं कराई जाएगी, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी प्रधानाचार्यों से समय से शिक्षकों की सूची जमा करने की अपील की है।