{"_id":"5dea99718ebc3e1bb009d616","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1897705171","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच माह, दो रिमांइडर.. फिर भी नहीं आई पूजा की ‘विसरा रिपोर्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच माह, दो रिमांइडर.. फिर भी नहीं आई पूजा की ‘विसरा रिपोर्ट’
विज्ञापन

बुलंदशहर/पहासू। विधि विज्ञान प्रयोगशाला में धूल फांक रहे विसरा और जांच रिपोर्ट समय से न पहुंचने पर पुलिस और वादी को होने वाली परेशानियाें की पड़ताल अमर उजाला ‘भूल गए विसरा’ अभियान के तहत कर रहा है। वहीं, अब पहासू थाना क्षेत्र का एक मामला सामने आया है। विवाहिता की संदिग्ध मौत को पांच माह का समय बीत चुका है, विसरा रिपोर्ट न आने के कारण अभी तक उसकी मौत का राज फाश नहीं हो सका है। जबकि, महकमे के द्वारा विधि विज्ञान प्रयोगशाला को दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है।
जानकारी के अनुसार नरसेना थाना क्षेत्र के ऊंचागांव निवासी युवती पूजा पुत्री सिंहराज की शादी कुछ वर्ष पूर्व पहासू थाना क्षेत्र के गांव बनैल निवासी युवक अमित कुमार के साथ हुई थी। शादी में परिजनों ने हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। गत पांच जुलाई को पूजा की अपनी ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। जिसके बाद मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया था। मायके पक्ष का कहना था कि आरोपी ससुरालीजन शादी के बाद से ही अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि पांच जुलाई को आरोपी ससुरालीजनों ने पूजा की हत्या की और फरार हो गए हैं। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पूजा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। लेकिन, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पूजा की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। जिसके बाद पुलिस ने विसरा प्रिजर्व कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया था। विसरा सैंपल गए हुए करीब पांच माह से अधिक का समय बीत चुका है। समय से रिपोर्ट न आने पर स्थानीय पुलिस दो बार लैब को रिमाइंडर भेज चुकी है। लेकिन, इसके बावजूद अभी तक जांच रिपोर्ट पुलिस को नहीं सौंपी गई है। मौत का कारण स्पष्ट न होने के चलते पुलिस की जांच भी अधर में ही लटकी हुई है। वहीं, दूसरी ओर मृतका के परिजन मामले में पुलिस पर लगातार कार्रवाई का दबाव बना रहे हैं। लेकिन, पुलिस बिना विसरा रिपोर्ट के अपनी जांच को आगे नहीं बढ़ा पा रही है। पुलिस एक बार फिर रिमाइंडर भेजने की तैयारी कर रही है।
पूजा की मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हो सका था। इस कारण विसरा सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दो बार रिमाइंडर भी भेजा जा चुका है, लेकिन अभी तक जांच रिपोर्ट नहीं आ सकी है। जल्द ही एक और रिमाइंडर भेज कर जांच रिपोर्ट मंगाई जाएगी।
विज्ञापन
- धनप्रकाश त्यागी, सीओ शिकारपुर