फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

दहेज हत्या के आरोपियों की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने दिया धरना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
दहेज हत्या के आरोपियाें की गिरफ्तारी को ग्रामीणों ने दिया धरना
विज्ञापन

बुलंदशहर। बीबीनगर थाना क्षेत्र में बीते दिनों एक विवाहिता की दहेज की खातिर हत्या कर दी गई थी। वहीं, अभी तक मामले में आरोपियाें की गिरफ्तारी न होने पर मृतका के खानपुर क्षेत्र के गांव जवासा निवासी मायके पक्ष के दर्जनों महिला-पुरुष शुक्रवार को एकत्रित होकर एसएसपी दफ्तर पहुंच गए। जहां उन्होंने आरोपियाें की गिरफ्तारी के लिए धरना दिया। बाद में आश्वासन मिलने के बाद वह लौट गए।

बता दें कि बीते एक दिसंबर को खानपुर के गांव जवासा निवासी युवक लाला पुत्र गजराज सिंह ने बीबीनगर थाने पर तहरीर देकर दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि उनकी बहन लाली की शादी बीबीनगर निवासी युवक प्रशांत कुमार के साथ हुई थी। शादी में हैसियत से अधिक दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालीजन दहेज की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर वादी की बहन का उत्पीड़न किया जा रहा था। आरोप है कि बीते दिनाें ससुरालीजनों ने वादी की बहन की जहर देकर हत्या कर दी है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के बाद मायके पक्ष को सौंप दिया था। साथ ही तहरीर के आधार पर आरोपी ससुरालीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी थी। लेकिन, अभी तक मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी थी। वहीं, शुक्रवार को जवासा निवासी मृतका के परिजन व दर्जनाें महिला-पुरुष ग्रामीण एकत्र होकर पुलिस दफ्तर पहुंच गए। इस दौरान अधिकारियाें के न मिलने पर उन्हाेंने धरना दिया। कुछ देर बाद सीओ सिटी राघवेंद्र मिश्रा के पहुंचने व जल्द ही आरोपियाें की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद ग्रामीण शांत हुए और वापस लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed