{"_id":"5daf40fd8ebc3e93da7898f8","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1869549126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हज यात्रा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हज यात्रा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित
विज्ञापन

बुलंदशहर। हज यात्रा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक लोग 10 नवंबर तक अपना आवेदन भर सकते हैं। हज कमेटी ऑफ इंडिया ने आवेदन भरने के आदेश जारी कर दिए हैं।
जिला हज प्रशिक्षण एवं टीकाकरण केंद्र के प्रबंधक हाजी नूर मोहम्मद कुरैशी ने बताया कि हज कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से हज यात्रा 2020 के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन टीकाकरण केंद्र पहुंचकर भी भर सकते हैं। इसके लिए कोई फीस आदि नहीं ली जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि आवेदन के लिए हज कमेटी ऑफ इंडिया ने अपनी बेवबसाइट जारी कर दी है। उन्होंने जनपद से हज को जाने वाले लोगों से आवेदन करते समय किसी तरह की त्रुटि न होने और सावधानी से आवेदन भरने की भी सलाह दी है। इससे कि त्रुटि होने पर आवेदन निरस्त न हो जाए। उन्होंने बताया कि आवेदन 10 नवंबर तक ही भरे जा सकेंगे। इसके बाद आवेदन के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेेगा।