फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला
विज्ञापन

बुलंदशहर। ककोड़ थाना क्षेत्र निवासी विवाहिता को उसके ससुरालियों ने अतिरिक्त दहेज की मांग पूरी न होने पर मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने मामले में महिला थाना पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई, लेकिन पुलिस अभी तक आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पीड़िता ने अब एसएसपी को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।

ककोड़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी विवाहिता ने एसएसपी को पत्र भेजकर बताया कि उसकी शादी करीब चार वर्ष पूर्व ककोड़ के एक गांव निवासी युवक मुस्तकीम से हुई थी। शादी में मायके पक्ष ने काफी दान दहेज भी दिया था। लेकिन, आरोपी ससुरालिए शादी में मिले दहेज से खुश नहीं थे। वह अतिरिक्त दहेज में कार और नगदी की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर पीड़िता का उत्पीड़न किया जा रहा था। साथ ही उसके देवर ने उसके साथ छेड़छाड़ भी की थी। आरोप है कि बीते दिनों आरोपी ससुरालिए ने मांग पूरी न होने पर पीड़िता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले में कहीं शिकायत करने पर उसे हत्या की धमकी दी गई, जिसके बाद पीड़िता के परिजनों ने कई बार आरोपी ससुरालियों को समझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी अपनी मांगों पर ही डटे रहे। महिला थाना पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। वहीं, पीड़िता का आरोप है अभी तक पुलिस आरोपियों को नहीं दबोच सकी है। खुलेआम घूम रहे आरोपी उसे मुकदमा वापस न लेने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed