फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अनियमितता पर एक शिक्षक का वेतन रोका, चार के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 11:18 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अनियमितता पर एक शिक्षक का वेतन रोका, चार के वेतन वृद्धि पर लगाई रोक
विज्ञापन

बुलंदशहर। परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों द्वारा अपने कार्य में लापरवाही बरतने और बिना सूचना दिए अवकाश पर रहने के साथ अन्य आरोपों के चलते विभागीय कार्रवाई जारी है। ऐसे ही मामले अब सामने आने पर एक शिक्षक का वेतन रोकने और चार शिक्षकों के वेतन वृद्धि पर रोक लगा दी है। इतना ही नहीं एक एबीआरसी सहित दो शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
विभागीय अफसरों ने बताया कि समय-समय पर जनपद के स्कूलों का निरीक्षण होता रहता है। निरीक्षण के दौरान शिक्षकों द्वारा अपने कार्य में रुचि न लेने, बिना सूचना अवकाश पर रहने, शैक्षिक गुणवत्ता ठीक न मिलने, ड्रेस वितरण और खेल सामग्री खरीदने में लापरवाही बरतने और एमडीएम के वितरण में अनियमितताओं के अलावा स्कूल में साफ-सफाई आदि का ध्यान नहीं रखने जैसे मामले सामने आते रहते हैं। पिछले दिनों स्कूलों के हुए निरीक्षण में भी इसी तरह के मामले सामने आएं। जांच अधिकारियों से निरीक्षण की रिपोर्ट मिलने पर अब सात शिक्षकों पर कार्रवाई की गई है। लखावटी क्षेत्र के गांव मुरसाना स्थित प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक हेमंत सिंह का वेतन रोकने के आदेश जारी किए हैं। दानपुर क्षेत्र गांव खुदादिया स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के प्रधान अध्यापक विनोद कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक महेश भारती, कल्पना शर्मा और मीनू गुप्ता के वेतन वृद्धि पर रोक लगाने के आदेश जारी हुए हैं। इसी तरह शिकारपुर क्षेत्र के गांव जानीपुर खुर्द स्थित प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक सौरभ गोयल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा शिकारपुर के एबीआरसी सौरभ कुमार को भी कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

-------
किसी भी शिक्षक की लापरवाही और मनमानी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्कूलों का निरीक्षण जारी रहेगा और अनियमितताएं आदि मिलने पर शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई होती रहेगी। शिक्षकों को चाहिए कि वह विभागीय नियमानुसार ही ड्यूटी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अंबरीष कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बुलंदशहर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed