फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

पेड़ो का अवैध कटान जारी, अफसर बनें अंजान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
पेड़ो का अवैध कटान जारी, अफसर बनें अंजान
विज्ञापन

ऊंचागांव। लाख प्रयास के बाद भी पेड़ो पर कुल्हाड़ी चल रही है। इस पर विभाग भी अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रहा है। वहीं, लकड़ी माफिया भी फल पट्टी क्षेत्र में विभागीय कर्मचारियों की साठगांठ से रविवार को दर्जनों हरे पेड़ काट डाले। सुचना के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
ऊंचागांव क्षेत्र में हरे और प्रतिबंधित पेड़ों का कटान धड़ल्ले से चलता आ रहा है। अवैध कटान पर विभाग अंकुश लगाने में नाकामयाब साबित होता नजर आ रहा है। हरे पेड़ों की कटान से जहां पर्यावरण को खतरा उत्पन्न हो रहा है, वहीं सरकारी राजस्व को क्षति पहुंच रही है। रविवार की रात्रि को विभागीय कर्मचारियों की मिलीभगत से गांव गेसूपुर आम के बाग में करीब दो दर्जन हरे आम के पेड़ो को लकड़ी माफिया काटकर ले गए। इतना ही नहीं, जहां से पेड़ काटे गए हैं। उस जगह की जुताई करवा दी, लेकिन वहां पड़े पेड़ों के पत्ते और टहनी आदि पेड़ काटे जाने का सबूत दे रहे हैं। जबकि इससे विभागीय अधिकारी अंजान हैं। पिछले दिनों भी क्षेत्र में लगातार हरे पेड़ो पर कुल्हाड़ी चली और कार्रवाई भी हुई। इतना ही नहीं एक वनकर्मी की मिलीभगत का मामला सामने आने पर उसे निलंबित भी किया गया था। बावजूद इसके अभी तक भी पेड़ों का अवैध कटान जारी है।
विज्ञापन

यदि गांव गेसूपुर में हरे पेड़ो का कटान किया गया है तो उसकी जांच करवाई जाएगी। मामला सही पाए जाने पर क्षेत्र के वनकर्मी से जवाब मांगा जाएगा। - गौतम सिंह, एडीएफओ, बुलंदशहर।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed