{"_id":"5d9b7c958ebc3e0144721f40","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1859648126","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार जीतने का लालच देकर युवक से ठगे 1.26 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार जीतने का लालच देकर युवक से ठगे 1.26 लाख
विज्ञापन

बुलंदशहर। खुर्जा देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक को शातिरों ने कार जीतने का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने मामले की जानकारी होने पर तीन अज्ञात आरोपियाें के खिलाफ देहात कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले में तीन मोबाइल नंबरों के आधार पर जांच पड़ताल में जुट गई है।
खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बरतौली निवासी प्रमोद पुत्र बच्चू सिंह ने तहरीर देकर बताया कि बीते दिनों उसके मोबाइल फोन पर तीन अलग-अलग नंबरों से कई कॉल आई थीं। आरोपियों ने उसे इस दौरान इनाम में एक कार जीतने की बात कही थी। साथ ही आरोपियों ने इसके एवज में पीड़ित से कुछ नकदी की मांग की थी। पीड़ित का आरोप है कि बीते दिनों आरोपियों ने उससे भूड़ चौराहे पर अलग-अलग समय में 1.26 लाख रुपये ले लिए थे। साथ ही जल्द ही गाड़ी घर पहुंचाने का आश्वासन दिया था। लेकिन, आरोपियों के दिए समय पर न तो पीड़ित को कार मिल सकी है और न ही उसके रुपये वापस किए गए। आरोपी अब उसे रुपये वापस मांगने पर धमकी दे रहे हैं। देहात कोतवाल अखिलेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। तीनों मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की शिनाख्त कर जल्द ही राजफाश कर दिया जाएगा।