{"_id":"5d9b7df48ebc3e93ab3b8a69","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1859607146","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ के बाद स्वाट ने तीन शातिर पशु लुटेरों को दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ के बाद स्वाट ने तीन शातिर पशु लुटेरों को दबोचा
विज्ञापन

बुलंदशहर। स्वाट टीम व स्याना थाना पुलिस ने रविवार देर रात तीन शातिर पशु चोरों को मुठभेड़ के बाद धर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने छह पशु व अवैध हथियार बरामद किए हैं। तीनों आरोपियाें को सोमवार शाम न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि रविवार देर रात स्वाट टीम व स्याना थाना पुलिस स्याना क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि पशु लूट की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह के कुछ सदस्य क्षेत्र में किसी वारदात को अंजाम देने के लिए आने वाले हैं। सूचना मिलते ही दोनों टीमें सिंभावली-अनूपशहर मार्ग पर चेकिंग अभियान में जुट गए। इस दौरान पुलिस ने एक गाड़ी को रुकने का इशारा किया। लेकिन, आरोपी पुलिस को देखकर भागने की कोशिश करने लगे और फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए आरोपियों को घेराबंदी कर दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों की शिनाख्त शहनवाज कुरैशी पुत्र हनीफ कुरैशी, सोनू कुरैशी पुत्र महरबान निवासी गांव नानपुर थाना गढ़मुक्तेश्वर व अंकुर जाटव पुत्र सतीश सिंह निवासी मोहल्ला आदर्श नगर थाना गढ़मुक्तेश्वर के रुप में हुई। पुलिस ने आरोपियों के पास से टाटा मैजिक, जिसमें लदे छह पशु जिनकी कीमत करीब चार लाख रुपये है और अवैध असलाह बरामद किया है। एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।