फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

अगौता पुलिस ने नामजद आरोपियों को सांठगांठ कर छोड़ा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
अगौता पुलिस ने नामजद आरोपियों को सांठगांठ कर छोड़ा
विज्ञापन

बुलंदशहर। अगौता थाना क्षेत्र निवासी एक युवक पर हुए जानलेवा हमले के मामले में थाना पुलिस पर नामजद आरोपियों को पकड़कर साठगांठ कर छोड़ने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने एसएसपी को शिकायती पत्र भेजकर बताया है कि एक आरोपी ने खुद को घायल कर उसके परिवार को झूठ केस में फंसाने की कोशिश की है।

मिली जानकारी के अनुसार अगौता के गांव भैंसारोली निवासी युनूस पुत्र भूरा ने एसएसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि एक अक्तूबर को उसके परिवार पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। हमले के दौरान उसकी गर्भवती पत्नी से मारपीट की गई। पिटाई से पत्नी का गर्भपात हो गया। एसएसपी के आदेश पर थाना पुलिस ने 4 अक्तूबर को घटना की रिपोर्ट दर्ज की। आरोप है कि थाना पुलिस ने नामजद आरोपियों को पकड़ लिया, किंतु उन्हें साठगांठ कर छोड़ दिया गया। पुलिस की शह मिलने के बाद एक आरोपी ने खुद के शरीर को ब्लेड से काटकर घायल कर लिया और अस्पताल में भर्ती हो गया, ताकि उनके परिवार को फंसाकर फैसले का दवाब बनाया जा सके। पीड़ित युनूस ने मामले में एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed