फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

बुलंदशहर जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
बुलंदशहर जिला पंचायत सदस्य को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन

बुलंदशहर। जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी से मारपीट के मामले में वांछित चल रहे जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा को पुलिस ने बुधवार दोपहर पीछा कर धर दबोचा। आरोपी जिपं सदस्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
बीते दिनों जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी रणमत सिंह ने तहरीर देकर बताया था कि आठ सितंबर जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा और उनके साथी पीड़ित के कार्यालय में घुस आए थे। आरोपियों ने इस दौरान एक फर्जी दस्तावेज पर दस्तखत करने के लिए कहा था। जिस पर एएमए ने दस्तख्त करने से इंकार कर दिया था। आरोप है कि इसके बाद जिपं सदस्य सुनील चरौरा ने उनके साथ मारपीट और अभद्रता की। साथ ही विरोध करने व शोर मचाने पर लोगों को आता हुआ देख हत्या की धमकी देकर भाग निकले थे। पीड़ित की शिकायत पर नगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन, सुनील चरौरा पुलिस के चंगुल से दूर था। बुधवार दोपहर नगर कोतवाल को सूचना मिली कि जिपं सदस्य जिला पंचायत सभागार में चल रही बैठक में मौजूद है। सूचना मिलते ही नगर कोतवाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गई। लेकिन, सुनील चरौरा पुलिस को देख कर कलक्ट्रेट की दीवार फांद कर भाग निकला। लेकिन, पुलिस ने घेराबंदी कर पीछा करते हुए जिपं सदस्य को उनके घर के पास से दबोच लिया। वहीं, अब जिपं सदस्य को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। बताया गया कि उनकी जमानत पर आगामी 27 सितंबर को सुनवाई होनी है।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर पहुंचे कांग्रेसी
जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा के गिरफ्तार होने की सूचना मिलते ही दर्जनभर कांग्रेसी नेता और विभिन्न जिपं सदस्य जिला न्यायालय परिसर पहुंच गए। हालांकि, इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को चाक चौबंद रखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला योजना की बैठक में उठा सवाल, तो जागी पुलिस
जानकारी के अनुसार बुधवार दोपहर प्रभारी मंत्री की बैठक के दौरान जिपं सदस्य सुनील चरौरा ने किसी मामले में अपनी बात रखी थी। जिस पर बैठक में मौजूद एक जनप्रतिनिधि ने कहा कि तुम बैठक में आने के हकदार नहीं हो, तुम्हारे ऊपर तो नगर कोतवाली में एफआईआर दर्ज है और फरार चल रहे हैं। जनप्रतिनिधि के इतना कहते ही नगर पुलिस हरकत में आई और आरोपी को दबोच लिया। बता दें कि कुछ दिन पूर्व कांग्रेसी नेता सुनील चरौरा के पक्ष में एसएसपी से मिले थे।
कोट
जिला पंचायत सदस्य सुनील चरौरा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। - अरुणा राय, नगर कोतवाल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed