{"_id":"5d83bdf68ebc3e01557e697c","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd18477589","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहस और बुद्धि से हर विपत्ति का करें मुकाबला, होगी विजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहस और बुद्धि से हर विपत्ति का करें मुकाबला, होगी विजय
विज्ञापन
अपराजिता 100 मिलियन स्माइल के दौरान आयोजित पुलिस की पाठशाला में शपथ लेती छात्राएं।
- फोटो : BULANDSHAHR
साहस और बुद्धि से हर विपत्ति का करें मुकाबला, होगी विजय
खानपुर। अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत बृहस्पतिवार को स्वामी सत्यानंद इंटर कॉलेज में पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्याना के सीओ धनप्रकाश त्यागी रहे। इस दौरान छात्राओं को कराटे का प्रशिक्षण भी दिया गया। साथ ही छात्राओं ने अपनी सुरक्षा की शपथ लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
स्याना सीओ धनप्रकाश त्यागी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि विपत्ति में साहस और बुद्धि का प्रयोग सदैव सुखद परिणाम देता है। अराजक तत्वों को बेहतर तरीके से सबक सिखाने के लिए पुलिस हर समय तैयार रहती है। अपनी आत्मरक्षा के लिए हमला करना अपराध नहीं है। छात्राओं को रानी लक्ष्मीबाई जैसी महिलाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए। विद्यालय प्रबंधक राजकुमार सिंघल ने कहा कि वह आपकी सुरक्षा के लिए चिंतित अपने भाइयों को कहें कि हमारी तरह वह दूसरों की बहनों के प्रति भी चिंतित रहें। इससे निश्चित ही समाज में बालिकाओं के प्रति बढ़ रहा प्रदूषण दूर हो जाएगा। इस दौरान अन्य अध्यापकों ने भी छात्राओं का मार्गदर्शन करते हुए उनके अंदर छिपे डर को बाहर निकालने का काम किया। इस मौके पर विद्यालय का समस्त स्टाफ भी मौजूद रहा।
--------
कराटे सीखने और प्रतिभा दिखाने में पीछे नहीं रहीं छात्राएं
पुलिस की पाठशाला के साथ छात्राओं को कराटे भी सिखाएं और छात्राओं ने भी अपनी प्रतिभा दिखाई। कराटे में सिल्वर मेडलिस्ट कुलदीप सिंह ने छात्राओं को बताया कि विवेक के साथ साहस का प्रयोग कराटे है। जूडो से हम बचाव के तरीके सीखते हैं। उन्होंने छात्राओं को विपत्ति में सामना करने के तरीके सिखाते हुऐ सलाह दी कि समय पर अभ्यास करने से पारंगत हो जाएंगी।
विज्ञापन
--------
बोली छात्राएं...
------
छात्राओं को सोच बदलनी चाहिए कि हम कमजोर नहीं हैं। साहस और विवेक से मुकाबला करने पर कठिन परिस्थिति में भी निश्चित सफलता मिलती है।
- अंजलि
-------
असामाजिक युवक सदैव कमजोर पर ही अभद्रता का साहस करते हैं। प्रथम घटना का मजबूती से उनका सामना करने से उनके हौसले पस्त हो जाएंगे।
- आकांक्षा
---
डर किसी समस्या का निदान नहीं, साहस के साथ मुकाबला दुश्मन पर भारी पड़ता है। आज हमें मोबाइल फोन के भारतीय संस्कृति के विपरीत हिस्से से दूर रहना चाहिए। अन्यथा कलुषित विचार हमें प्रभावित कर सकते हैं।
- अर्चना
------
समाज में बढ़ते वैचारिक प्रदूषण को रोकने की बात सरकार करती है। लेकिन टीवी पर कुछ ऐसे धारावाहिक व विज्ञापन आते हैं जो समाज पर विपरीत प्रभाव डालते हैं। इन पर अंकुश नहीं हैं ।
- भावना
--------
शरारती और मनचले युवकों का स्कूल व समाज से बहिष्कार होना चाहिए। साथ ही पुलिस की कठोर कार्रवाई से ऐसी घटना रुक सकती है।
- करिश्मा
------
छात्राओं को अपना समूह बनाकर रहना चाहिए। अनैतिक कार्यों का विरोध और संघर्षशील बनने से हमारे प्रति दुर्भावना रखने वाले को सोच बदलनी होगी।
- प्रीति