{"_id":"5d83bf5a8ebc3e0152559543","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd184734886","type":"story","status":"publish","title_hn":"45 दिनों से नहीं हो रहा जिला सहकारी बैंक में काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
45 दिनों से नहीं हो रहा जिला सहकारी बैंक में काम
विज्ञापन

ऊंचागांव। कस्बा स्थित जिला सहकारी बैंक में गत दिनों से खाता धारकों को बैंक से लेनदेन करने के लिए चक्कर काटने पड़ रहे है। खाता धारकों ने जिलाधिकारी से शिकायत करने की बात कही है। जिला सहकारी बैंक में पिछले करीब 45 दिनों से कनेक्टिविटी नहीं होने से लोग परेशान हैं।
खाता धारकों द्वारा बैंक प्रबंधक से शिकायत की, लेकिन कोई संतोष जनक आश्वासन नहीं मिलता है। लगातार बैंक में कार्य नही होने पर खाता धारकों को अपने रुपये नहीं निकलने से अपने निजी कार्यों में व्यवधान पैदा हो रहा है। खाता धारक गांव पिलखनी निवासी विजय कुमार और ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि दो माह से पास बुक में एंट्री कराने के लिए रोजाना बैंक चक्कर काट रहा हूं। गजरौला गांव निवासी कमल सिंह गजरौला, पिलखनी निवासी निरोती सिंह ने बताया कि करीब एक माह से रुपये की निकासी करने के लिए लगातार बैंक चक्कर काट रहे हैं और निकासी नहीं हो रही है। उन्होंने अब इसकी शिकायत डीएम से कराने की बात कही है। बैंक अधिकारियों का कहना है कि समस्या को दूर कराने के प्रयास शुरू हो गए हैं और जल्द समस्या दूर हो जाएगी।