{"_id":"5d83c0d78ebc3e93d8447b43","slug":"bulandshahar-news-bulandshahr-news-gbd1847301198","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी के कर्मचारी को गोली मारकर दिनदहाड़े लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी के कर्मचारी को गोली मारकर दिनदहाड़े लूट
विज्ञापन

नरौरा। नेशनल हाईवे आगरा-मुरादाबाद पर गांव रतनपुर व नवीपुर खेड़िया के बीच दिनदहाड़े डिबाई की ओर जा रहे व्यापारी के कर्मचारी को बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर 22850 रुपए की नकदी लूट ली और फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पीआरवी घायल को तत्काल डिबाई सीएचसी ले गई। जहां से घायल को उपचार किए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
राजघाट थाना क्षेत्र के गांव नगला धारकपुर निवासी रामबाबू पुत्र हरपाल सिंह डिबाई में आलोक कुमार गुप्ता की दुकान पर नौकरी करता है। वह साइकिल से प्रतिदिन अपने घर आता जाता है। बृहस्पतिवार को रामबाबू अपने घर नगला धारकपुर से साइकिल से निकला था। इसी दौरान दुकान की उधारी के 22850 रुपए की बेलौन से उगाही कर वह डिबाई जा रहा था। एनएच आगरा- मुरादाबाद पर गांव रतनपुर व नवीपुर खेड़िया के बीच में पहुंचने के दौरान बाइक पर आए तीन बदमाशों ने रामबाबू से लूट करने का प्रयास किया। विरोध करने पर एक बदमाश ने तमंचे से गोली चला दी। बताया गया है कि गोली रामबाबू के पेट और जांघ पर लगी है। जिसके बाद बदमाश रामबाबू से 22850 रुपए लूट कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। थाना पुलिस व पीआरवी मौके पर पहुंची और घायल रामबाबू को सीएचसी भेजा गया। सीएचसी डिबाई पहुंच सीओ विक्रम सिंह एवं एसएचओ नरौरा दिनेशचंद्र शर्मा ने घायल का हाल जाना और घटना की जानकारी। सीएचसी से घायल को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
घायल के ताऊ के बेटे राजकुमार की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में लगी है। शीघ्र मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
- दिनेश चंद शर्मा, निरीक्षक नरौरा थाना