फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   bulandshahar news

नीरज हत्याकांड - प्रेमिका के भाई ने साथियों संग की थी नीरज की हत्या

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 19 Sep 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
नीरज हत्याकांड - प्रेमिका के भाई ने साथियों संग की थी नीरज की हत्या
विज्ञापन

डिबाई। थाना क्षेत्र के गांव निवासी नीरज की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। प्रेमिका के भाई ने साथियों संग मिलकर हत्या की थी। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को दबोच कर राजफाश कर दिया है। साथ ही फरार एक आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
बता दें कि क्षेत्र के गांव नयाबांस कुतुबपुर निवासी नीरज (15) पुत्र वीरपाल कक्षा नौ का छात्र था। मंगलवार देर रात वह अपने सहपाठी लोकेश पुत्र मुकेश कुमार और चिंटू पुत्र सत्यपाल सिंह के साथ भईपुर दौराहे के निकट लगे नुमाइश को देखने गया था। देर रात तक वापस घर नहीं आए तो परिजनों ने तलाश शुरू की। इस दौरान किसी ने परिजनों को जानकारी दी कि पंचायत घर में कुछ लड़कों को बंधक बनाया गया है। सूचना पर परिजनों व ग्रामीणों ने मौके पर पहुंच कर पंचायत घर से लोकेश व चिंटू को बंधक मुक्त कराया। जबकि, बुधवार सुबह नीरज का शव पास के एक खेत में पेड़ पर फंदे से लटका मिला था। पुलिस ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। जांच में सामने आया कि नीरज और पड़ोसी गांव निवासी एक किशोरी के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मंगलवार रात को मेले के दौरान किशोरी को उसके भाई राजकुमार ने नीरज के साथ घूमते देख लिया था। जिसके बाद राजकुमार ने अपने साथी ओशपाल, धीरू और संजू के साथ मिलकर तीनों युवकों को बंधक बना उनके साथ जमकर मारपीट की थी। आरोपियों ने नीरज के साथ मारपीट करते हुए उसका गला दबा दिया था। नीरज की मौत के बाद उसके शव को फंदे से लटका कर फरार हो गए थे। पुलिस ने आरोपी राजकुमार, ओशपाल और धीरू को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो राजफाश हो गया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। जबकि फरार आरोपी संजू की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

कोट..
- छात्र की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण प्रेमिका के भाई ने अपने साथियों संग मिलकर की थी। तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। जबकि, फरार आरोपी संजू की तलाश में दबिश दी जा रही है। उसे भी जल्द ही दबोच लिया जाएगा। - अखिलेश कुमार गौड़, निरीक्षक डिबाई कोतवाली
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed